दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान और नेपाल से जुड़े हुए इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया है.
इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस पूरे नेटवर्क के तार पाकिस्तान और नेपाल से जुड़े हुए थे. क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए 10 ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक हथियारों को पाकिस्तान से तस्करी करके भारत और नेपाल की सीमा से देश के अंदर लाया जाता था.
दिल्ली के वॉल सिटी इलाके से होता ऑपरेट
जानकारी के मुताबिक इन हथियारों पाकिस्तान से आने वाले इन हथियारों को दिल्ली-NCR और दूसरे राज्यों में अपराधियों को सप्लाई किया जाता था. गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क को दिल्ली के वॉल सिटी इलाके से ऑपरेट किया जाता था. आरोपियों ने बताया कि हथियारों को पाकिस्तान से तस्करी करके भारत लाया जाता था.
नेपाल सीमा से देश में आते थे हथियार
जांच में सामने आया कि नेपाल सीमा से हथियार देश में आने के बाद उन्हें दिल्ली-NCR में अपराधियों की गैंग तक पहुंचाया जाता था. मामले में लगातार जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है. इस आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है. दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
भारी मात्रा में हथियार बरामद
इन सभी ऑपरेटिव्स के पास से चेक गणराज्य निर्मित सब मशीन गन, इटली की बेरेटा, जर्मनी की वाल्थर, चीन की PX-3, तुर्की की स्टोएगर, ब्राजील की टॉरस सहित 21 हाई-एंड विदेशी हथियार बरामद हुए हैं. इसी के साथ इन आरोपियों के पास से 200 कारतूस भी बरामद किए गए हैं. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस पूरे मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. मामले में लगातार आगे की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें- कांग्रेस दफ्तर पर संकट! पार्टी ऑफिस को खाली करने का नोटिस जारी; क्या छिन जाएगा पार्टी का ऐतिहासिक ठिकाना?
