दिल्ली में मौसम ने अपना अलग मिजाज पेश किया है. कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है. मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. रविवार को दिल्ली का आसमान साफ रह सकता है.

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज
दिल्ली-NCR में आज मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदल लिया है. जानकारी के मुताबिक तेज हवाओं के साथ में कई इलाकों में बारिश हुई है. आपको बता दें कि नई दिल्ली में भी जोरदार बारिश दिखाई दी है. मौसम के इस बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट आई है. लोग अब तपती और भयानक गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं. दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई है.
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-NCR में काफी समय से पड़ने वाली भीषण गर्मी के बाद संवहन विकसित हो गया है. जिसके चलते कुछ समय के लिए गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं का असर दिखाई दे सकता है. आपको बता दें कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आंधी-तूफान के दौरान हवाओं की स्पीड 70 से 80 किमी प्रति घंटा रह सकती है. इसी के साथ दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है. जिसके असर को देखते हुए नई दिल्ली में जोरदार बारिश शुरू हो गई है. आपको बता दें कि दिल्ली के अलावा मौसम विभाग ने मुंबई को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया है.
कल कैसा रहेगा मौसम?
रविवार को दिल्ली में आसमान ज्यादातर साफ रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक कुछ इलाकों में लू चल सकती है. बताया जा रहा है कि दिन में सतह पर तेज हवाएं चल सकती हैं. दिन के समय में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है. रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहने की संभावना जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें- गोविंदपुरी डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार! पुलिस ने किया एनकाउंटर; जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
