Agra Minor girl killing Case: ताजनगरी आगरा में आठ साल की बेटी की हत्या किराएदार सुनील ने बड़ी बेरहमी से हत्या की थी. हत्या करने के बाद उसने कमरे में पड़ा हुए खून को पानी से धोया. फिर इसके बाद लाश को आटे के ड्रम में ठूंस दिया था. पुलिस लगातार कई टीम बनकार सुनील की तलाश में जुटी थी. सुनील घर में ही किराए पर रहता था. घटना के बाद तीन दिन से हत्यारोपी सुनील फरार चल रहा था. इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी. हत्यारोपी सुनील पर घटना के बाद 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था.
ढेर हुआ कातिल
पुलिस ने बमरौली कटारा क्षेत्र में आरोपी सुनील को घेर लिया. इस दौरान आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गए. कई राउंड गोलियां चलीं. इस दौरान पुलिस ने आरोपी किराएदार सुनील को ढेर कर दिया. पुलिस मुठभेड़ के दौरान लगी गोली के बाद सुनील को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
कमरे में बरामद हुआ था शव
ताजगंज क्षेत्र में 24 मार्च को 8 साल की बच्ची के अचानक लापता होने की सूचना पुलिस को मिली थी. परिवार की तहरीर के आधार पर थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया. बच्ची की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं. खोजबीन के दौरान अगले ही दिन, यानी 25 मार्च को बच्ची का शव उसी मकान में किराए पर रह रहे सुनील के कमरे में आटे के ड्रम से बरामद हुआ. घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 12 टीमें गठित की गई थीं. अब वह आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया.
ये भी पढ़ें: चीख-पुकार और मातम: कौशांबी सड़क हादसे के 8 मृतकों का रात में ही हुआ पोस्टमार्टम, प्रशासन अलर्ट
