मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट को पार करके और भी 2 भारतीय जहाज देश में आ रहे हैं. यह भारत के लिए बेहद अहम खबर मानी जा रही है. यह खुशखबरी होर्मुज स्ट्रेट से सीधा भारत के लिए आई है.
2 जहाज भारत पहुंचेंगे
मिडिल ईस्ट में चल रही जंग और होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ रहे खतरे के बीच भारत के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. भारत में पेट्रोलियम उत्पाद लाने वाले 2 और भी जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करके भारत में पहुंचेंगे. जंग के चलते होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के निकलने पर ईरान ने रोक लगा दी है, जिसके बाद भारत में जहाज आने की खबर काफी राहत भरी और खुशखबरी है.
अलर्ट मोड पर भारतीय नौसेना
जानकारी के मुताबिक इन जहाजों की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. फारस की खाड़ी और उसके आसपास के इलाकों में युद्धपोतों को भी तैनात किया गया है. जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत ही इन जहाजों को सुरक्षा और मदद दी जा सके. हालातों को देखते हुए इंडियन नेवी लगातार इन जहाजों की निगरानी में लगी हुई है. जिससे किसी भी तरह के खतरे से निपटा जा सके.
फारस की खाड़ी में 20 जहाज मौजूद
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में इन जहाजों से जुड़ी हुई किसी भी कोई घटना की जानकारी नहीं मिली है. उन्होंने जानकारी दी कि फारस की खाड़ी में इस समय लगभग 20 जहाज भारतीय झंडे वाले संचालन कर रहे हैं. इन जहाजों पर लगभग 540 भारतीय लोग सवार हैं. केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि शिपिंग महानिदेशालय का कम्युनिकेशन सेंटर लगातार सक्रिय रूप में काम कर रहा है. उन्होंने बताया कि 24 घंटों में सेंटर को 98 कॉल और 335 ईमेल मिले हैं, जिसका तुरंत ही जवाब दिया गया.
इसी के साथ विदेश मंत्रालय ने भी साफ किया है कि देश लगातार मिडिल ईस्ट के हालातों के ऊपर नजर बनाए हुए हैं. विदेश मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के संपर्क में है, जिससे होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग पर आवाजाही सुरक्षित रूप से हो सके. विदेश सचिव ने जानकारी दी है कि हाल ही में एलपीजी लेकर आने वाले 4 भारतीय जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार कर गए हैं.
यह भी पढ़ें- दिल्ली के शकूरपुर में दर्दनाक हादसा! JCB मशीन ने छीन ली युवक की जिंदगी, लोगों ने ड्राइवर को पकड़ा
