अगर आप भी देश की सड़कों और बड़े-बड़े हाइवे प्रोजेक्ट्स को करीब से जानने का सपना रखते हैं. तो यह खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है. यह उन बच्चों के लिए काफी खास मौका है, जो कि करीब से सड़कों का निर्माण और हाइवे प्रोजेक्टस में शामिल होना चाहते हैं. दरअसल, NHAI ने ऐसे बच्चों के लिए समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 जारी किया है. सबसे खास और मुख्य बात तो यह है इसमें चुने गए छात्र को 20,000 का स्टाइपेंड और इंटर्नशिप प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा.
किस कोर्स से जुड़े लोग ले सकते हैं भाग
इस इंटर्नशिप की एक और खास बात है. दरअसल, गैर तकनीकी से जुड़े लोग भी इस प्रोगाम में भाग ले सकते हैं. यह प्रोगाम केवल सिविल इंजीनियरिंग ही नहीं बल्कि कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, मास कम्युनिकेशन आईटी, फाइनेंस, लॉ, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैनेजमेंट, कॉमर्स से संबंधित कोर्स से जुड़े लोगों के लिए भी है.
कितने महीने का है प्रोगाम
दरअसल, यह इंटर्नशिप दो महीने की है. इसमें चुने गए छात्रों को NHAI के फील्ड ऑफिस या मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों और प्रोजेक्ट टीम के साथ काम सीखने और करने का मौका मिलेगा. साथ ही इस बार कुल 500 छात्रों को इसमें कार्य करने का मौका दिया जाएगा. समर इटर्नशिप प्रोगाम को AICTE और उच्च शिक्षा विभाग की मदद से तैयार किया जाएगा. इस प्रोगाम का उद्देश्य छात्रों को भविष्य में तकनीक से जुड़े हुए प्रोजेक्टस की समझ देनी है.
इस तरह करें आवेदन
बता दें कि आवेदन करने की तरह पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है. आपको इनकी अधिकारिक वेबसाइट internshipsatnhai.digitalindiacorporation.in पर जाना है. पोर्टल पर जरूरी दस्तावेज और जानकारी को अपलोड कर दें. उम्मीदवारों को सलाह है कि 15 अप्रैल 2026 से पहले इसको भर लें.
ये भी पढ़ें: शिमला में बाबा की हरकतें और बांग्लादेश के युवक का किन्नर बनकर घूमना! सोशल मीडिया ने किए दो बड़े खुलासे
