राजधानी दिल्ली के शकूरपुर इलाके में JCB मशीन की चपेट में आने से एक 27 साल के युवक की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने JCB के ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है.
JCB मशीन की चपेट में आया युवक
राजधानी दिल्ली के शकूरपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां एक 27 साल का युवक JCB मशीन की चपेट में आ गया. जिससे युवक की मौत हो गई. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पूरी घटना उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शकूरपुर इलाके की है. यहां सुबह लगभग 10 बजे के करीब एक युवक कब्रिस्तान के पास JCB मशीन की चपेट में आ गया.
चोट आने के कारण हुई युवक की मौत
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई. हादसे में मरने वाले युवक की पहचान दिल्ली के शकूरपुर के रहने वाले 27 साल के मोहम्मद हुसैन के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि JCB मशीन की चपेट में आने से युवक के चोटें आईं और इसी कारण उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने JCB मशीन चला रहे ड्राइवर को पकड़ लिया.
स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को पकड़ा
इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. युवक के चपेट में आने के बाद स्थानीय लोगों ने JCB मशीन के ड्राइवर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. ड्राइवर की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रहने वाले 23 साल के आशीष के रूप में की गई है. पुलिस ने बताया कि आशीष शकूरपुर में बेरीवाला बाग की तरफ JCB मशीन से पार्क को समतल करने के लिए जा रहा है. इसी दौरान यह हादसा हुआ है.
काम करने के लिए जा रहा था ड्राइवर
पुलिस ने बताया कि आशीष मशीन को चलाते हुए काम करने के लिए जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि ड्राइवर JCB को कापी लापरवाही के साथ चला रहा था, जिससे हादसा हुआ है. लोगों ने बताया कि घटना के बाद ड्राइवर आशीष ने JCB मशीन को भगाने की कोशिश भी की थी.
यह भी पढे़ं- नोएडा में ऐतिहासिक पल! जेवर एयरपोर्ट का हुआ उद्घाटन; सीएम योगी ने बताया यूपी के विकास का प्रतीक
