उत्तर प्रदेश के इटावा में एक फैक्ट्री पर तेल का सैंपल लेने गई फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम के साथ मारपीट की गई. फैक्ट्री मालिक ने अपने भाइयों के साथ टीम के साथ मारपीट की. इस दौरान असिस्टेंट कमिश्नर की शर्ट भी फट गई.

इटावा में फूड सेफ्टी टीम पर हमला
उत्तर प्रदेश के इटावा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. इटावा के पक्का बाग में बी आर ऑयल तेल कंपनी पर सुरक्षा विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर सहित फूड सेफ्टी ऑफिसर की 5 लोगों की टीम तेल के सैंपल लेने के लिए गई थी. इस दौरान फैक्ट्री में ब्रांडेड कंपनियों की बोतलों और डिब्बों में नकली ऑयल भरा जा रहा है. जिसको लेक टीम सैंपल लेने के लिए गई थी.
फैक्ट्री मालिक ने किया हमला
जानकारी के मुताबिक जब टीम मौके पर पहुंची तो ऑयल फैक्ट्री के मालिक अंकुर अग्रवाल ने अपने भाइयों के साथ मिलकर टीम के ऊपर हमला कर दिया. आरोपियों ने टीम के साथ धक्का-मुक्की करेक मारपीट की. इस दौरान असिस्टेंट कमिश्नर राजेश द्विवेदी की शर्ट भी फट गई. जब टीम अपने आप को बचाकर जाने लगी, तो फैक्ट्री मालिक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की.
पुलिस फोर्स में करवाई गई सैंपलिंग
मौके पर मौजूद पुलिस ने फैक्ट्री मालिक से पेट्रोल की बोतल छीनकर उसे सुरक्षित किया. जिसके बाद व्यक्ति ने सड़क पर गाड़ी के आगे लेटकर हंगामा करना शुरू कर दिया. इस घटना के बाद असिस्टेंट कमिश्नर ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस की मदद ली. हालांकि तब तक मालिक फैक्ट्री को बंद करके भाग गया. जिसके बाद पुलिस फोर्स ने फैक्ट्री का ताला खुलवाकर दोबारा से सैंपलिंग करवाई. इस दौरान वहां मौजूद तेल को जब्त कर लिया गया है.
फैक्ट्री मालिक ने क्या कहा?
मामले में जानकारी देते हुए असिस्टेंट कमिश्नर राजेश द्विवेदी ने बताया कि ये लोग नकली तेल को ब्रांडेड कंपनी के डिब्बे में भरकर बेचते हैं. जिसके बाद सैंपल के लिए टीम पहुंची थी. इस दौरान फैक्ट्री मालिक ने टीम के साथ धक्का-मुक्की करके मारपीट की. वहीं मामले में फैक्ट्री मालिक अंकुर अग्रवाल का कहना है कि हमारे यहां लगातार छापेमारी की जाती है. हमारे ऊपर पहले भी 50 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं. फिलहाल इस मामले को लेकर कार्रवाई और जांच की जा रही है.
यह भी पढे़ं- पश्चिम बंगाल में हिंसा का तांडव! 48 घंटों में 500 से ज्यादा गिरफ्तार; हाई अलर्ट पर पुलिस प्रशासन
