उत्तर प्रदेश से रिश्तों को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां एक शादीशुदा व्यक्ति ने नाबालिग की ईट से प्रहार करके हत्या कर दी है. मामले में मोड़ तब आया जब आरोपी ने खुद ही कोतवाली थाने थाने जाकर आत्मसमर्पण किया. आरोपी की पहचान विजय कुशवाहा के रूप में की गई है. वह दिल्ली जल बोर्ड में मैकेनिक के रुप में कार्यरत था.
किडनैंप करके अपने संग दिल्ली ले गया था आरोपी
अधिकारियों की दी जानकारी के अनुसार आरोपी 4 मार्च के दिन नाबालिग को किडनैंप करके अपने संग दिल्ली ले गया था. लड़की के घर वापस न आने के बाद परिजनों ने परेशान होकर 5 मार्च सैफई पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज किया. 7 मार्च को आरोपी दोबारा इटावा आया. उसने पहले नाबालिग को धर्मशाला में रखा. उसके बाद अपने घर ले गया.
आरोपी के घर में दोनों के बीच विवाद हुआ, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कुशवाहा ने गुस्से में आकर नाबालिग का गला घोंट दिया. गला घोटने के बाद उसने लड़की के सिर और चेहरे पर बहुत तेज ईट से मारा, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई.
पहले से शादीशुदा था आरोपी
इसके बाद आरोपी कोतवाली थाने में तड़के 3 बजकर 40 मिनट पर पहुंचा. उसने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कैसे उसने नाबालिग की हत्या कर दी है. किशोरी की उम्र महज 17 साल थी.
थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुशवाहा पहले से ही शादीशुदा था. उसकी पांच साल पहले शादी हुई थी. साथ ही उसका बेटा भी था. हालांकि, दोनों के बीच कई महीनों से झगड़े हो रहे थे. इसी कारण से वह अपने माता पिता के पास रहने चली गई थी. किशोरी उसकी पत्नी की रिश्तेदार थी. उसका और किशोरी का चक्कर चल रहा था. हालांकि, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए जुट गई है.
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा! बस ने मारी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर, महिला की मौत कई घायल
