महाराष्ट्र के पुणे में सोशल मीडिया पर एक वायरल हुआ, जिसमें युवक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा है. पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुणे शहर से वायरल हुआ वीडियो
महाराष्ट्र के पुणे शहर में इन दिनों विवाद खड़ा हो गया है. पुणे शहर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसको लेकर बड़ी विवाद खड़ा हो गया. वायरल वीडियो में एक युवक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद में स्थानीय संगठनों में गुस्सा फूट पड़ा और इस मामले की शिकायत पुलिस से की. जिसके बाद मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है.
सखल हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं ने की मांग
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला पुणे के पार्वती पुलिस स्टेशन इलाके का है. पुलिस के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 20 साल के अमन मजबूर मुल्ला के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हुआ था. उस ग्रुप में सखल हिंदू समाज के कार्यकर्ता भी शामिल थे, जिन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की.
पाकिस्तान जिंदाबाद ही है, तुम्हें जो भी करना है तुम वो कर लो
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में 2 लोग आपस में बात कर रहे हैं. वीडियो में एक व्यक्ति आरोपी से पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाने के लिए कहता है, लेकिन मुल्ला इसकी जगह पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगता है. मुल्ला सामने वाले व्यक्ति से कहता है कि पाकिस्तान जिंदाबाद ही है, तुम्हें जो भी करना है तुम वो कर लो.
पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
इस वीडियो के वायरल होने के बाद में सखल हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं ने पार्वती पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने विरोध के बढ़ने के बाद मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी अमन मुल्ला को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 192, 197 और 196(1) के तहत मामला दर्ज किया है.
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा! बस ने मारी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर, महिला की मौत कई घायल
