Haryana: अपने घर की हालत देख युवक विदेश तो गया लेकिन वहां से वापिस नहीं आ पाया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शौक का माहौल है. दरअसल, यमुनानगर जिले के बिलासपुर कस्बे के रामखेड़ी गांव का रहना वाला एक युवक अपने पिता के इलाज के लिए पैसे कमाने के इटली गया हुआ था, लेकिन वहां पर उसकी दर्दनाक तरीके से मौत हो गई है. पिता के पास बेटे को वहां से लाने के लिए पैसे नहीं है, जिसकी वजह से रो-रोकर मदद मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं.
कैसे हुई मौत
युवक का नाम गगनप्रीत है. वह 3 अप्रैल 2023 में इटली अपने पिता के इलाज करवा पाने के काम की तलाश में गया था. पिता 18 साल से बीमार चल रहे हैं और उनकी याददाश्त भी खो चुकी है. परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि विदेश भेजने वाले एजेंट ने वहां उनके बेटे से कई काम करवाएं और उसके बदले पैसे नहीं दिए. साथ ही उसको मानसिक रूप से काफी परेशान भी किया गया था. डर और एजेंट से पीछा छुड़वाने के लिए वह एक शहर से दूसरे शहर भागा. अंत में लेकिन पैसे न होने की वजह से वह इटली के एक कैंप में निवास करने लगा लेकिन वहां धीरे-धीरे इतने तनाव में आ गया कि उसकी मृत्यु हो गई.
इस खबर के बाद से पिता ता रो-रो कर बुरा हाल है और वह बार-बार कह रहे हैं कि मर गया गगनप्रीत. मेरे इलाज करवाने के लिए पैसे कमाने गया था.
आर्थिक तंगी से परेशान परिवार ने अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर अपनी सारी परेशानी को बताई है. नयाब सिंह सैनी द्वारा उनकी मदद करने का आश्वासन दिया गया है. साथ ही गगनप्रीत के शव को भारत जल्द से जल्द लाने की बात कही है.
ये भी पढ़ें: ‘सॉरी, फॉरगिव अस’ लिखकर किया भाई बहन ने सुसाइड, बंद कमरे में मिले सुसाइड नोट से गहराया सस्पेंस!
