मध्य प्रदेश से रिश्तों को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. जहां एक बेटा अपने परिवार का सहारा होता है. वहां एक बेटे ने एक मामूली से विवाद में अपने ही पिता का कत्ल कर दिया. स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद आक्रोश का माहौल है. आरोपी बेटे का नाम नीरज इवनाती(36) है.
क्या है पूरा मामला
पूरा परिवार बी.जे. सायडिंग क्षेत्र में रह रहा था. 3 फरवरी रात करीब 10 बजे आरोपी अपने घर में होम थिएटर पर तेज आवाज में गाने सुन रहा था. आरोपी की मां द्वारा आवाज को कम करने के लिए कहने पर वह उनसे गाली-गलौज करने लगा था. अपनी पत्नी के साथ बदसलूकी करने पर आरोपी के पिता भारत लाल इवनाती ने मां के साथ बदतमीजी करने से रोका.
पिता के रोकने पर बेटा हुआ आग बबूला
इस बात से बेटे का गुस्सा बेकाबू हो गया और उसने आंगन में रखे फावड़े से अपने पिता पर हमला कर दिया, जिसके बाद पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उन्होंने इलाज के दौरान उन्होंने अपना दम तोड़ दिया
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
थाने में केस करने के बाद पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे, आशीष खरे और थाना प्रभारी ईश्वर पटले के निर्देश में परासिया पुलिस टीम ने घेराबंदी किया गया था, जिसके बाद आरोपी नीरज इवनाती को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही हत्या में प्रयुक्त फावड़े को भी बरामद कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ BNS की हत्या सहित कई धाराओं को लगा कर केस दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें: ‘सॉरी, फॉरगिव अस’ लिखकर किया भाई बहन ने सुसाइड, बंद कमरे में मिले सुसाइड नोट से गहराया सस्पेंस!
