फरीदाबाद में प्रशासन का बुलडोजर चला है. खेड़ी खुर्द गांव में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया है. इस दौरान मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रही.

फरीदाबाद में चला प्रशासन का बुलडोजर
हरियाणा के फरीदाबाद में प्रशासन ने बुडोजर एक्शन लिया है. फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया है. जानकारी के मुताबिक बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. कार्रवाई को दौरान सुरक्षा को देखते हुए भी कड़े इंतजाम किए गए थे.
बिना परमिशन के निर्माण पर कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक जिला नगर योजनाकार इंफोर्समेंट विभाग ने खेड़ी खुर्द गांव में की है. विभाग के मुताबिक गांव में बिना परमिशन औ स्वीकृत नक्शे के अवैध कॉलोनियों को बनाया जा रहा था, जिसके संबंध में कई शिकायतें मिली थीं. शिकायतों के मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है. विभाग के मुताबिक संबंधित लोगों को पहले नोटिस जारी किया गया था और अवैध निर्माण को हटाने के निर्देश दिए गए थे.
कई मकान और दुकानें ध्वस्त
बताया जा रहा है कि तय समय पर निर्माण को न हटाने पर यह कार्रवाई की गई है. इस दौरान कई अवैध मकान, निर्माणाधीन ढांचे, दुकानें और कई अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त किया गया है. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए. बुलडोजर कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह के विरोध की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती भी की गई.
अधिकारियों ने की लोगों से अपील
अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माण पर लगातार नजर रखी जा रही है. बिना परमिशन के प्लॉटिंग करने वाले लोगों और अवैध निर्माण कराने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी जमीन को खरीदने से पहले उसकी वैधता और सरकारी मंजूरी की जांच जरूर कर लें, जिससे आगे चलकर किसी तरह का कोई नुकसान न हो पाए.
यह भी पढ़ें- राम मंदिर के दान में आई कमी! 10,20 और 50 के नोटों की संख्या ज्यादा; कम हुआ 100-500 के नोटों का चढ़ावा
