राम मंदिर में हाल ही की दान चोरी घटना के बाद मंदिर में मिलने वाले चढ़ावे में भी कमी आई है. पहले 100, 200 और 500 रुपए को नोटों की ज्यादा गड्डियां बनती थीं, लेकिन अब 10,20 और 50 रुपए के नोटों की संख्या ज्यादा हो गई है.

राम मंदिर के दान में आई कमी
अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले के सामने आने के बाद अब चढ़ावे में भी कमी देखने को मिल रही है. जानकारी के मुताबिक पहले काउंटिंग के दौरान 100, 200 और 500 रुपए के नोटों की कई गड्डियां बनती थीं, लेकिन अब 10,20 और 50 रुपए के नोटों की संख्या ज्यादा हो गई है. माना जा रहा है कि हाल में हुए घटनाक्रम के बाद श्रद्धालुओं के दान देने के तरीके में बदलाव आया है.
मंदिर ट्रस्ट ने नहीं की पुष्टि
हालांकि मंदिर ट्रस्ट की तरफ से अभी तक चढ़ावे को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. ऐसे में दान में कमी आना और उसके कारणों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है. आपको बता दें कि हाल ही में सामने आए दान चोरी मामले के बाद लोग परेशान हो गए हैं. मंदिर के कुछ कर्मचारियों द्वारा दान चोरी किए जाने के विवाद ने देश के हर समझदार व्यक्ति को परेशान कर दिया है.
10, 20 और 50 के नोटों की संख्या ज्यादा
आपको बता दें कि अयोध्या में रोज भारी संख्या में लोग भगवान राम के दर्शन करने आते हैं. ऐसे में भारी मात्रा में लोग दान भी देते हैं. अब मंदिर में मिलने वाले दान में गिरावट नजर आ रही है. सूत्रों के मुताबिक मंदिर में मिलने वाले दान में अब 10, 20 और 50 रुपयों के नोटों का ज्यादा गड्डियां बन रही हैं. इसका सीधा मतलब है कि मंदिर में मिलने वाले दान में गिरावट आई है.
पहले 500 के नोटों की ज्यादा बनती थीं गड्डियां
जानकारी के मुताबिक दान चोरी की घटना से पहले मंदिर में मिलने वाले दान से 100, 200 और 500 रुपयों के नोटों की ज्यादा गड्डियां बनती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है. चढ़ावे में आने वाली कमी को दान चोरी की घटना से भी जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि मंदिर ट्रस्ट की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव में नया विवाद! BJP प्रत्याशी के बायोडाटा पर मचा घमासान; 12 साल की उम्र में कैसे ली सदस्यता- RJD
