Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया. घर के अंदर तीन लोगों के शव मिले हैं. बंद कमरे में मौके पर पहुंची पुलिस को ब्लेड और सल्फास के पैकेट मिला. पूरे घर में खून फैला था. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है. बताया जा रहा है कि पहले तीनों ने सल्फास खाया और फिर ब्लेड से अपने ऊपर हमला कर लिया. प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने इस घटना को आत्महत्या बताया है. मामले की पुष्टि एडीजी प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने की है.
जानिए क्या हैं पूरा मामला ?
दरअसल, यह पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव का है, जहां एक घर के कमरे में तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी.कमरे के अंदर से तीनों शव बरामद किए गए, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
मौके से मिला सुसाइड नोट
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जो मृतक अमर श्रीवास्तव के हाथ का लिखा बताया जा रहा है. इस सुसाइड नोट में कर्ज के बोझ और मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या करने की बात का जिक्र है. इसके साथ ही कुछ लोगों के नाम भी लिखे गए हैं, जिन पर कर्ज को लेकर दबाव बनाने और एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है. पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में दर्ज नामों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है. जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनसे पूछताछ की तैयारी की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में यह घटना हुई और इसके पीछे कौन-कौन लोग जिम्मेदार हो सकते हैं.
क्या कहते है जानिए एडीजी?
एडीजी प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने बताया कि प्रथम नज़र में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है.मौके से मिले सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है.अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: इतिहास की सबसे बड़ी आर्थिक तबाही आने वाली है! रॉबर्ट कियोसाकी की चेतावनी- “2008 से भी बुरा होगा अंजाम”
