Prayagraj News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. धंधेबाज और ब्लैकमेलर कहे जाने पर नाराज आशुतोष ब्रह्मचारी ने उन्हें चेतावनी ही है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर नाबालिग बटुकों का यौन शोषण करने का आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी को लेकर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी द्वारा दिए गए बयान के बाद विवाद गहरा गया है. अपने बयान में उन्होंने कहा कि आशुतोष ब्रह्मचारी भी उसी तरह के धंधे से जुड़े हुए हैं. उनके बयान से नाराज आशुतोष ब्रह्मचारी ने पलटवार कर दिया है. उन्होंने आशुतोष ब्रह्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि कुछ लोग संतों को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं.
आशुतोष ब्रह्मचारी ने दी चेतावनी
धंधेबाज और ब्लैकमेलर कहे जाने पर नाराज आशुतोष ब्रह्मचारी ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि वह हमारा मुंह न खुलवाएं. उन्होंने कहा है कि मेरा मुंह खुल गया तो सबको पता चल जाएगा कि महंत नरेंद्र गिरी की मौत कैसे हुई और किसने कराई, एक युवा निर्दोष संत आनंद गिरी को किसने जेल भेजवाया है, किसको अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष बनना था, यह हमको अच्छी तरह से पता है. इतना ही नहीं आशुतोष ब्रह्मचारी ने महंत रवींद्र पुरी के तीन आश्रमों की गतिविधियों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए. आशुतोष ब्रह्मचारी ने आगे कहा कि उनके आश्रम में क्या कुछ होता है, उन्हें अच्छे से सब पता है, मेरा मुंह खुल गया तो सबको पता चल जाएगा. आशुतोष ब्रह्मचारी ने महंत रवींद्र पुरी को चेतावनी देते हुए कहा कि मेरा मुंह मत खुलवाएं, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने नाबालिगों से दुष्कर्म किया है, सारे साक्ष्य हैं.
रवींद्र पुरी पर भी लगाए संगीन आरोप
महंत रवींद्र पुरी को लेकर आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि आप ज्यादा नेतागिरी मत कीजिए, वरना बरेली, हरिद्वार और कनखल आश्रम में क्या होता है एक एक पोल खोल दूंगा. महिलाओं का कैसे उत्पीड़न किया जाता है और फिर पैसे के दम पर उन्हें शांत करा दिया जाता है. दरअसल, उज्जैन में मीडिया से बातचीत करते हुए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर ही बच्चों के उत्पीड़न का आरोप लगा दिया.
जानिए क्या है ये पूरा मामला?
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि वह निर्दोष हैं, मेडिकल जांच में कोई भी पुष्टि नहीं हुई है. वह नार्को टेस्ट के लिए भी तैयार हैं. इतना ही नहीं महंत रवींद्र पुरी ने आशुतोष ब्रह्मचारी को धंधेबाज और ब्लैकमेलर करार दिया. जिसके बाद आशुतोष ब्रह्मचारी ने महंत रवींद्र पुरी को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी दी है. आशुतोष ब्रह्मचारी ने कई गंभीर आरोप भी महंत रवींद्र पुरी पर लगाए हैं.
ये भी पढ़ें: फतेहपुर में बंद कमरे में मिलीं 3 लाशें, खून से लथपथ मां-बेटे और देवर का शव, खुदकुशी या हत्या?
