उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गैस की कमी से स्थानीय लोगों को काफी समस्या हो रही है. छोटे सिलेंडरों की रीफिलिंग के लिए 400 रुपए प्रति किलो की कीमत वसूली जा रही है.
लोग कर रहे कालाबाजारी का सामना
उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गैस की किल्लत से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. शहरों में LPG गैस की कमी के कारण हाहाकार मच गया है. गैस की सप्लाई में कमी आने के कारण लोगों कालाबाजारी का सामना करना पड़ रहा है. कमजोर परिवारों को घर की रसोई चलाना मुश्किल हो गया है. आपको बता दें कि रीफिलिंग के नाम पर लोगों से मनचाही रकम को वसूला जा रहा है.
400 रुपए प्रति किलो पर हो रही रीफिलिंग
लोगों को रीफिलिंग के काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले के समय 5 किलो वाले सिलेंडर की रीफिलिंग 100 से 150 रुपए किलो का खर्च आता था, लेकिन अब कालाबाजारी हो रही है और लोग इसे 300 से 400 रुपए प्रति किलो की कीमत पर बेच रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि लोग यहां गैस के नाम पर मनचाही रकम वसूल रहे हैं, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
गैस एजेंसियों के बाहर पुलिस बल तैनात
आपको बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग बंद होने के कारण ढाबे और छोटे होटलों के संचालकों को काफी परेशानियां हो रही हैं. दुकानदारों का कहना है कि गैस सिलेंडर नहीं दे रही हैं. व्यापारियों का कहना है कि अगर जल्दी ही स्थिति सामान्य नहीं हुई, तो छोटे होटल और ढाबे बंद होने की कगार पर पहुंच जाएंगे. शहर में गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतार देखी जा रही है. सेक्टर-54 में भारी भीड़ के कारण स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को भी तैनात करना पड़ा.
डिलीवरी वाहन को लोगों ने घेरा
शहर की लगभग गैस एजेंसियों के बाहर भारी संख्या में लोगों की भीड़ दिख रही है. कई गैस एजेंसियों के बाहर डिलीवरी वाहन पहुंचते ही लोगों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया. स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि कमर्शियल गैस की सप्लाई को जल्दी ही बहाल किया जाए और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. गैस की कमी होने के कारण मजदूर वर्ग ज्यादा प्रभावित हो रहा है.
यह भी पढ़ें- इतिहास की सबसे बड़ी आर्थिक तबाही आने वाली है! रॉबर्ट कियोसाकी की चेतावनी- “2008 से भी बुरा होगा अंजाम”
