मिडिल ईस्ट में हो रही जंग के कारण धीरे-धीरे कई देशों में दिक्कते बढ़ती जा रही है. इसी बीच सबसे पहले जो दिक्कत लोगों के सामने खड़ी हुई है वह एलपीजी सप्लाई की दिक्कत है. हालांकि, भारत में घरों में गैस सिलेंडर को ज्यादा प्राथमिकता देने की बात की गई है. साथ ही कालाबाजारी को रोकने के लिए भी कई कदम उठाए गए है. गैस बुकिंग की समय सीमा को भी बढ़ा दिया है, लेकिन फिर भी लोगों में डर है. इसी कारण से वह इंडक्शन चूल्हों की खरीदने की सोच रहे हैं.
इंडक्शन खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
ऐसे में लेकिन आपको ध्यान देने की जरूरत है कि कहीं आप जल्दबाजी में ऐसे इंडक्शन न खरीद लें, जो आपको बाद में असुविधा दें. इसी लिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि इंडक्शन खरीदते समय किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए.
इसमें सबसे पहली दिक्कत यह है कि कई लोगों को पता ही नहीं है कि इंडक्शन के लिए अलग से बर्तन लेने होते हैं. हर तरीके के बर्तन का प्रयोग इंडक्शन में नहीं किया जा सकता है. इसी कारण से लोगों को बिजली से चलने वाले चूल्हें के साथ अलग से किचन के बर्तन भी लेने जरूरी होते हैं. केवल स्टील बेस या आयरन वाले बर्तन ही अच्छे से काम कर सकते हैं.
आज के समय में इलेक्ट्रोनिक सामान में कई सारी सुविधा दी होती है. इसी कारण से इंडक्शन खरीदने समय भी इन चीजों में गौर करें. बता दें कि इंडक्शन में अब के समय में ऐसे कई सेफ्टी फीचर दिए गए है. जो कि लोगों के लिए खतरे को कम करते है. इसी कारण से इंडक्शन लेते समय ओवरहीट प्रोटेक्शन, चाइल्ड लॉक और ऑटो कट ऑफ जैसे फीचर जरूर चेक करके लें,
ब्रांड, सर्विस और वारंटी का हमेशा ध्यान रखें. ऐसी चीजों को खरीदते समय सुरक्षा का हमेशा ध्यान रखना चाहिए.
इंडक्शन चूल्हे की पावर रेंटिग देखना भी बेहद जरूरी होता है. दरअसल, बाजार में 1200 से 2200 वॉट तक के मॉडल होते हैं. बाजारों में सभी तरीके के मॉडल है. ज्यादातर जल्दी खाना पका कर देने वाले मॉडल में बिजली की खपत ज्यादा देखने को मिलती है. इस लिए ऐसे मॉडल को चुने जो आपके रोजमर्रा के जीवन के लिए अच्छा हो.
ये भी पढ़ें: रसोई गैस बन गई सोना! नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 400 रुपए किलो पहुंची रीफिलिंग की कीमत, पुलिस बल तैनात
