गंदा पानी पीने की वजह से लोगों के बीमार होने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पहले इंदौर, जो कि भारत के स्वच्छ शहरों में आता था. वहां एक ही दिन में कई लोग गंदा पानी पीने से बीमार हो गए थे. अब गुजरात के गांधी नगर से भी पाइपलाइन में सीवर का पानी लीक होने की वजह से लोगों के बीमार होने की खबर सामने आ रही हैं.
टाइफाइड से सैकड़ों लोग ग्रसित
जानकारी के अनुसार गांधीनगर में गंदा पानी पीने की वजह से टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारियों के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है. वहां उपस्थित सिविल अस्पताल में 100 से अधिक बच्चे टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारियों के चपेट में आने के कारण एडमिट किए गए है. दरअसल, यहां पर सेक्टर 26,29,27, 24 और आदिवाड़ा गांव में कई दिनों से सीवर का गंदा पानी घरों तक जा रहा था, जिसके बाद एक साथ कई बच्चे बीमार पड़ गए.
अमित शाह का सख्त निर्देश
राज्य सरकार ने कहा हैं कि पाइपलाइन में लीकेज की वजह से जो गंदा पानी लोगों के घरों तक जा रहा था. उस इलाके की सभी पाइपलाइन को अमित शाह ने जल्द से जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए है. मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने प्रशासन को निर्देश दिया है. इन बीमार लोगों में से करीब 19 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है और अन्य की हालत को गंभीर माना जा रहा है. इसके अलावा सरकार का कहना हैं कि वह इलाके जहां पर बीमार लोगों की संख्या ज्यादा है. ऐसे इलाकों में 24 घंटे OPD चालू करने की व्यवस्था की गई है.
मरीज और घरवालों के लिए पूरी व्यवस्था
निर्देश के अनुसार मरीजों के रिश्तेदारों के लिए भी खाने की व्यवस्था की जाएगी. टाइफाइड के मामलों में तेजी को देखते हुए 75 हेल्थ जांच की टीमों को बनाया गया है. इसके अलावा सर्वे टीम अब तक 28000 से ज्यादा घरों में जाकर जांच कर चुकी है. मामले में गंभीरता के कारण जांच किए जाने वाले सभी घरों में अब तक 30000 से ज्यादा क्लोरीन टैबलेट एवं 20,600 ORS पैकेटों को बांटा गया है.
बच के रहें इन चीजों से
- सर्वे टीम ने लोगों को बाहर से खाना खाने के लिए मना किया है.
- जब भी पीए पानी को उबाल कर पीए.
- अपने हाथ को बार-बार धोते रहें.
- घर में साफ-सफाई रखें. कोशिश करें की कोई भी ऐसी जगह का पानी न पी रहें हो, जहां पर गंदगी जमा हो.
ये भी पढ़ें: ‘जी राम जी’ मनरेगा से बेहतर..1100 से अधिक नेताओं के साथ BJP की मैराथन बैठक
