मणिपुर से कई बार हिंसा की खबरें सामने आ चुकी हैं. एक बार फिर से मणिपुर हिंसा से दहल उठा है. अब नए सिरे से मणिपुर से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं. प्रदेश के बिष्णुपुर जिले में सोमवार को सुबह लगातार 3 IED के धमाके हुए हैं. जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.
घर में हुए लगातार 3 धमाके
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में सोमवार को सुबह एक के बाद एक लगातार हुए 3 IED धमाकों ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है. फौगाकचाओ थाना क्षेत्र के सैतोन-नगानुकोन इलाके मौजूद एक लावारिस घर में ये धमाके हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक घर में होने वाले धमाकों में पहला धमाका लगभग सुबह के 5:40 बजे के ास-पास हुआ. जिसके लगभग 15 मिनट बाद सुबह के 5:55 के आस-पास में दूसरा धमाका हुआ. इन 2 धमाकों के बाद में सुबह के लगभग करीब 8:30 बजे यहां तीसरा धमाका हुआ है.
धमाके की चपट में आए 2 लोग
घर में होने वाले शुरुआती धमाकों की आवाज सुनकर 2 लोग उस घर के पास पहुंचे जिसके बाद वे लोग भी बाद में हुए धमाके की चपेट में आ गए. जिस इलाके में ये धमाके हुए हैं, यह इलाका केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के सुरक्षा घेरे के अंतर्गत आता है. धमाकों के बाद में सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर तलाशी शुरू कर दी है और सैनिटाइजेशन अभियान में जुट गए हैं.
एक और शख्स के घायल होने की खबर
इन धमाकों के साथ में मणिपुर के तलहटी वाले इलाकों जैसे सैतोन और तोरनुंग में भी हिंसा की ताजा खबरें सामने आई हैं, यहां भी एक दूसरे शख्स के घायल होने की जानकारी मिल रही है. आपको बता दें कि इसी इलाके में दिसंबर के दूसरे हफ्ते में इसी तरह से हमले हुए थे.
प्लान के साथ में लाए गए थे IED

सुरक्षा बलों ने धमाकों वाले घर और इलाके में पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. अधिकारियों के मुताबिक, IED को इस घर में पूरे प्लान के साथ में लाया गया था. सुबह के समय में होने वाले इन धमाकों से इलाके में पूरी तरह से दहशत फैल गई है. घर में पहला धमाका होने के बाद में गांव के 2 लोग उसे देखने पहुंचे, जिसके तुरंत बाद ही दूसरा धमाका हो गया और वे दोनों लोग घायल हो गए. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि ये धमाके इस पूरे इलाके में माहौल खराब करने और अशांति फैलाने के उद्देश्य से किए गए थे.
बड़ी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद
मणिपुर के बिष्णुपुर में हुए इन धमाकों के बाद में घटना की गंभीरता को देखते हुए यहां के प्रभावित इलाकों में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल को तैनात किया गया है. सुरक्षा बल इलाकों की जांच करते हुए देख रहे हैं कि किसी और जगह पर तो विस्फोटक नहीं छिपाया गया है. इलाके में पिछले हमलों और इस समय की स्थिति को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग को बढ़ा दिया गया है. इस घटना के बाद में पुलिस और CRPF की टीमें इन धमाकों के पीछे के साजिशकर्ताओं की पहचान करने के लिए ऑपरेशन शुरू कर चुकी है.
