नागपुर जिले के कामेठी से एक बड़ा मामला सामने आया है. बता दें कि यहां पर सिलेंडर फटने के वजह से एक पूरे परिवार की नींव हिल गई है. आग पर काबू न पाने के कारण एक व्यक्ति की मौत और पूरा समान जलकर राख हो गया है. वहीं, कई लोगों के बुरी तरीके से झुलसने की खबर सामने आ रही है. मामला गांधीनगर का है.
जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय अतुल अपनी पत्नी और तीन बच्चों के संग में 19 अप्रैल दिन रविवार को घर में थे. हमेशा की तरह परिवार सुबह उठा और पत्नी चाय बनाने के लिए किचन में गई. हालांकि, किचन में जाने के बाद चाय बनाने के लिए गैस जलाते ही बहुत बड़ा धमाका हो गया. गैस के लीक होने की वजह से सिलेंडर फट गया. हालांकि, पत्नी और तीनों बच्चे तुरंत घर से बाहर भाग आए लेकिन बेडरूम में पति अतुल बाहर नहीं निकल पाए. धुआं ज्यादा होने की वजह से उनका दम घुट गया और अतुल की मौत हो गई.
हालांकि, अतुल को बचाने के लिए गए अतुल के भाई विनय पंतवाने (46) और नितिन पंतवाने (52) और उनकी पड़ोसी संध्या धवले सहित कई लोग घायल हो गए. सभी को इलाज कर दिया गया. मामले की जानकारी कामठी नगर परिषद की दमकल टीम को दी गई. बहुत कोशिश के बाद में आग पर काबू पा लिया गया.
जानकारी के अनुसार जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया था. सोने से लेकर सभी घर के सामान जलकर राख हो गए थे. बताया जा रहा हैं कि करीब 5 लाख के करीब जितना सामान पूरी तरीके से जलकर राख हुआ था. पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौके का निरीक्षण किया गया, जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है. वहीं, पड़ोसियों और स्थानीय लोग सरकार से परिवार को आर्थिक मदद देने और इस मुश्किल समय में उनका साथ देने की मांग कर रहे हैं.
