पंजाब के गुरदासुपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. जहां एक मामूली पारिवारिक विवाद में भांजा अपनी मामी का दुश्मन बन गया. दुश्मनी निकालने के लिए भांजे ने तेजाब फेंक कर पूरी तरीके से जख्मी कर दिया है. मामला गुरदासपुर के महमदपुर गांव का बताया जा रहा है.
बच्चों को पढ़ाई करवाने के दौरान हुआ हमला
जानकारी के अनुसार सुबह के करीब 10:30 बजे में जब अध्यापिका पढ़ा रही थी, उसी समय में नौजवान क्लास रूम के अंदर आता है और अचानक ही तेजाब का ढक्कन खोल उनके चेहरे पर डाल देता है. पीड़िता की पहचान महमदपुर निवासी लखविंदर कौर के रूप में की गई है. वह सरकारी स्कूल की प्राइमरी क्लास की टीचर है.
पास मे खड़े दो अन्य बच्चे भी झुलसे
तेजाब के हमले के समय में अध्यापिका के पास में खड़े दो और बच्चों के ऊपर भी उसकी बूंदे पड़ गई, जिसके कारण उन्हें भी तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.
आरोपी को पकड़ की जा रही मामले की जांच
हमला करने के बाद में आरोपी खेतों की ओर भाग गए थे. हालांकि, स्थानीय लोगों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया. मामले की जानकारी घुमाण पुलिस को दी गई, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. शुरूआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद का है. आरोपी को पकड़ लिया गया है और सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है.
