दक्षिण दिल्ली में हर दिन सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, उन्हें जल्द ही जाम से राहत मिलने की संभावना है. बता दें कि सरकार के इस नए फैसले से लोगों को काफी ज्यादा राहत मिलने वाली है. साथ ही लोगों का एक जगह से दूसरी जगह पर सफर करना भी काफी आसान हो जाएगा. वह रोजाना बिना किसी ट्रैफिक की चिंता किए इधर से उधर घूम सकते हैं.
बता दें कि इस प्रोजेक्ट के मुताबिक कालकाजी फ्लाईओवर से महरौली बदरपुर को जोड़ने वाले मां आनंदमी मार्ग पर अब जल्द ही नया फ्लाईओवर बन सकता है. इस ट्रैफिक के सुधार से बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलने की संभावना है. बता दें कि इस लंबे फ्लाईवोर से 5.5 किलोमीटर पर हर दिन 10 घंटे के करीब जाम देखने को मिलता है. चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि इस रास्ते से करीब 10 हजार से भी अधिक वाहन गुजरते हैं. इतने लंबे ट्रैफिक वाले रास्ते से इतना ज्यादा ट्रैफिक होना काफी खराब स्थिति को दिखाता है. इसी कारण से लोग घंटों तक इस जाम में फंसे रहते हैं.
इसी समस्या से निपटने के लिए 2.4 किलोमीटर लंबा और 6 लेन चौड़ा फ्लाईओवर बनाने की योजना को तैयार किया गया है.
बता दें कि ट्रैफिक की स्टडी में कुल 12 ऐसे सिग्नल को चिह्नित किया गया हैं, जिसमें बहुत ज्यादा ट्रैफिक देखने को मिलता है. जिन एजेंसियों का यह प्रोजेक्ट दिया गया है. संभावना जताई जा रही कि जल्द से जल्द इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की तैयारी पूरी कर ली जाएगी. इससे लोगों को जाम से भी राहत मिलेगी.
फ्लाईओवर बनने के फायदे
बता दें कि इस फ्लाईओवर के बनने से कालकाजी से लेकर रेलवे कॉलोनी तक रास्ता पूरी तरीके से साफ रहेगा. लोगों का सफर इससे आसान होने के साथ में तेज भी होगा. साथ ही रोजाना इस रास्ते से सफर करने वाले लोगों के लिए यह रास्ता और ज्यादा आसान होगा.
कौन-कौन से सिग्नल ट्रैफिक सिग्नल में है
बता दे कि ट्रैफिक स्टडी में कुल 12 के करीब में सिग्नल को चिहित किया गया है. इसमें ट्रैफिक स्टडी में कुल 12 ऐसे सिग्नल चिन्हित किए गए हैं जहां सबसे ज्यादा जाम लगता है. इनमें महाराजा अग्रसेन मार्ग, क्राउन प्लाजा, ओखला फेज-2, बाबा फतेह सिंह मार्ग और रेलवे कॉलोनी रोड के टी-जंक्शन हैं.
