आए दिन भीषण आग लगने की खबर सामने आती रहती है. ऐसे में एक और खबर सामने आ रही है. दरअसल, उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के रतनापुर क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई है. आग इतनी भयावह थी कि उसकी चपेट में दो और लोग आ गए. दोनों किशोर पूरी तरीके से आग में झुलस गए है.
किराए पर लेकर शुरू की थी फैक्ट्री
जानकारी के अनुसार जिस जगह पर यह हादसा हुआ वह हुफेज के घर में परिसर है, लोनी के रहने वाले कुछ लोगों ने किराए पर लेकर पटाखे बनाने का वहां पर काम शुरू किया था. जांच के अनुसार फैक्ट्री अवैध रूप से चलाई जा रही थी. किसी भी प्रकार का अनुमति पत्र या लाइसेंस भी वहां से नहीं मिला था.
आग को कंट्रोल कर पाना मुश्किल
जैसे ही आग लगी वहां के लोग मौके से फरार हो गए. पुलिस लगातार छापेमारी कर लोगों का पता लगा रही है. शुरूआती जांच में सामने आया हैं कि मामला अवैध पटाखा निर्माण की फैक्ट्री का है. आग की खबर मिलते ही दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची और तुरंत आग को बुझाने में लग गई. कई घंटों की मेहनत के बाद में आगू पर अधिकारियों द्वारा काबू पाया गया. वहीं, दोनों किशारों को हायर सेंटर में रेफर किया गया हैं. उनकी हालत बेहद की खराब बताई जा रही है.
स्थानीय लोग मामले के बाद से गुस्से में दिखाई दे रहे हैं. सभी सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. हालांकि, किराए पर मकान देने वाले से भी पूछताछ की जा रही है.
ये भी पढ़ें: यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, स्मार्ट मीटर लगाने पर तत्काल रोक पहले होगी ये जांच; जानें डिटेल
