गाजियाबाद में एक पत्नी ने अपनी ही पति की हत्या करवा दी. जानकारी के मुताबिक़ महिला अपने मौसेरे ननदोई के साथ अवैध संबंध रखती थी. जिसके चलते घर में आए दिन झड़े होते थे. इन्ही झगड़ों से परेशान होकर महिला ने वारदात को अंजाम दिया.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने गया मामला सामने आया है. पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घटना हुई है. यहां एक महिला ने अपने पति की ही हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली. जानकारी के मुताबिक पूरा मामला गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में वंदना विहार कॉलोनी का है. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है.
मास्टरमाइंड है मृतक की पत्नी
पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान यहां रहने वाले अंशुल के रूप में हुई है. वह एक एक्सपोर्ट कंपनी में सिलाई कारीगर था. व्यक्ति को रविवार को घर में घुसकर गोली मारी गई थी. घटना की जांच करते हुए पुलिस ने 12 घंटे में वारदात का खुलासा कर दिया. पुलिस के मुताबिक इस वारदात मास्टरमाइंड उसकी पत्नी निशा है और निशा के प्रेमी ने इस वारदात को अंजाम दिया है.
मौसेरे ननदोई से थे अवैध संबंध
पुलिस ने इस मामले की जांच कर देते हुए दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अंशुल की पत्नी निशा के उसके मौसेरे ननदोई पप्पू उर्फ गंगा भगत के साथ अवैध संबंध थे. दोनों में पिछले करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी जानकारी होने पर अंशुल ने विरोध किया. बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर घर में आए दिन झगड़े होने लगे थे. ऐसे में निशा ने पप्पू के साथ मिलकर अंशुल को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली.
घर में घुसकर मारी गोली
इंदिरापुरम के एसीपी सूर्यबली मौर्य के मुताबिक निशा के समझाने पर पप्पू अंशुल की हत्या के लिए तैयार हो गया. बातचीत के दौरान तय हुआ कि ऑफ के दिन अंशुल घर में अकेले रहेगा, उसी दिन पप्पू घर में घुसकर उसे गोली मार देगा. इसके लिए पप्पू ने अपने गांव जाकर 315 बोर का तमंचा खरीद लाया. फिर योजना के मुताबिक रविवार को अंशुल घर में था और पत्नी निशा कंपनी चली गई. इसी बीच चुपके से घर में घुसे पप्पू ने गोली मारकर अंशुल की हत्या कर दी.
