Ghaziabad Fire: यूपी के गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां ट्रॉनिका सिटी थाने में भीषण आग लग गई. इस अग्निकांड की चपेट में थाने में खड़ी लगभग 20 गाड़ियां आ गईं, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गईं फिरोजाबाद की एक मार्किट की कई दुकानें आग की चपटे में आ गईं. फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कई घंटे की मेहनत के बाद आग को बुझाया गया.
जब्त किए गए वाहनों में आग
यह मामला गाजियाबाद के थाना लोनी का है. लोनी कोतवाली क्षेत्र में MV Act के तहत जब्त किए गए वाहनों में आग लग गई. सूचना मिलते ही ट्रॉनिका सिटी फायर स्टेशन से एक फायर टेंडर तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया. मौके पर पहुंची फायर टीम ने देखा कि आग कोतवाली परिसर की बाउंड्री के अंदर खड़ी पुरानी एम्बुलेंसों के साथ-साथ बाहर सड़क किनारे खड़े वाहनों में भी फैल चुकी थी. आग इतनी तीव्रता से फैली की उसने करीब दो दर्जन वाहनों को अपनी आगोश में ले लिया. सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग के बढ़ते स्वरूप को देखते हुए तुरंत दो फायर टेंडर ट्रॉनिका सिटी से बुलाए गए. वहीं साहिबाबाद से भी एक फायर टेंडर रवाना किया गया, जिसे बाद में स्थिति नियंत्रण में आने पर बीच रास्ते से वापस कर दिया गया.
कई वाहन जलकर खाक
आग की चपेट में आकर कई वाहन जलकर खाक हो गए, जिनमें 5 निष्प्रयोज्य एम्बुलेंस, 1 मिनी बस, 2 डीसीएम, 2 ट्रैक्टर, 4 ऑटो (तिपहिया) और 22 कार शामिल है. फायर कर्मियों ने हौज पाइप के जरिए लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया.
