नोएडा सेक्टर 16 के मेट्रो स्टेशन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, बुधवार शाम को दिल्ली की रहने वाली युवती ने मेट्रो ट्रेक पर छलांग लगा दी. युवती के सिर पर बेहद गंभीर चोटें आई है, जिसके बाद उसे तुरंत आनन फानन में वहां के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हालत नाजुक
दरअसल, बुधवार की शाम में 4 बजे के करीब में यात्रियों की काफी ज्यादा भीड़ थी. इसी दौरान युवती ने जब मेट्रो बिल्कुल कुछ ही दूरी पर थी तब ट्रेक पर छलांग लगा दी. हालांकि, मेट्रो स्टाफ और ड्राइवर की सूझबूझ के कारण मेट्रो समय रहते ही रुक गई, लेकिन युवती के छलांग लगाने पर उसे सिर के बल गिरने से काफी गहरी चोट आई. इसी कारण से वहां ट्रेक पूरी तरह लहुलूहान हो गया. जल्दबादी में उसे स्टेशन स्टाफ ने ट्रेक से उठाकर सेक्टर 27 के अस्पताल में भर्ती कराया. युवती को अभी तक होश नहीं आ पाया है. साथ ही पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है. युवती के होश आने के बाद में ही आगे की कार्रवाई की जा रही है. युवती का बयान लेने के बाद में पुलिस आगे की जांच शुरू करेगी.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
हालांकि, शुरुआती जांच में संभावना जताई जा रही है कि युवती किसी से नाराज होकर दोपहर के समय में घर से बाहर निकली थी. इसी कारण से उसने इतना बड़ा कदम उठाया. मेट्रो के सीसीटीवी फुटेज को देख पुलिस इस कदम के उठाने के पीछे की वजह जानने में लगी है. युवती न्यू कोंडली की निवासी बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें: नीरव मोदी को बड़ा झटका! लंदन हाईकोर्ट ने खारिज कर दीं सभी दलीलें; भारत आने का रास्ता हो रहा साफ
