गोरखपुर से ममता को शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां पर एक सौतेली मां ने 3 साल की बेटी की कुल्हाड़ी से गला काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी है. मामला उत्तरी ग्रामीण इलाके के पिपराइच थाना क्षेत्र में विजहरा का है. जानकारी के अनुसार बच्ची के पिता ने अपनी पहली पत्नी के मौत के बाद दूसरी शादी की थी. उसने बच्ची की मां की जरूरत को पूरा करने के लिए दो महीने पहले शादी की थी.
जनवरी के महीने में दूसरी शादी
मामले की जानकारी की अनुसार पिता त्रिवेणी मोर्य ने जनवरी के महीने में दूसरी शादी की थी. त्रिवेणी के दिए बयानों में कहा गया कि पूजा(दूसरी पत्नी) शाम होते ही कमरे से बाहर आना बंद कर देती थी. जब वह कल रात 11 से 12 बजे आसापास में बाहर खडे थे, तब उन्हें वह बाहर जाते हुए दिखाई दी थी. उन्हें ऐसे समय में उनका बाहर जाना थोड़ा अजीब लगा था. इसी कारण से उसका पीछा करने लगे थे. जैसे ही उन्होंने उसका पीछा किया वह बहुत तेजी से भागने लगी.
बेरहमी से बच्ची की हत्या
पूजा को भागते देख वह शोर मचाने लगे, जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा उसे पकड़ लिया गया. हालांकि, उन्हें ये नहीं पता था कि आज रात उन्हें ऐसा कुछ देखना मिलेगा. दरअसल, पूजा को पकड़ने के बाद जब वह कमरे में गए. तो मृत हालत में पड़ी थी. पूजा ने बड़े ही बेरहमी से बच्ची की हत्या कर दी थी. जिस वक्त ये घटना हुई तब बेटी सो रही थी. इसी कारण से इस घटना की बिल्कुल भी भनक नहीं हुई. बच्ची का नाम आदित्य उर्फ लाडो था.
पुलिस को दी जानकारी
जैसे ही गांवों वालों को इसकी खबर हुई. उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी. पिपराइच पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए है. साथ ही मामले को तंत्र-मंत्र से भी जोड़ा जा रहा है. दरअसल, जिस रूम में इस घटना को अंजाम दिया गया है. उसमें बेड के साइड से भगवान की मूर्तियां और कई चीजें बरामद की गई. महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, HPSC ने निकाली 1672 टीचर पदों पर वैकेंसी
