शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. दरअसल, HPSC ने 1672 पदों पर भर्ती की घोषणा की है. ये भर्तियां पोस्ट ग्रेजुएट टीचर कंप्यूटर साइंस के लिए की जा रही है. वह उम्मीदवार जो इस पद के लिए भरना चाहते हैं. उनके लिए यह खबर काफी जरूरी है.
कैसे करें आवेदन
सबसे पहले आपको hpsc.gov.in की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है.
अगर आप पहली बार इस पोर्टल पर है तो आपको रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा. वरना आप रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर डायरेक्ट लॉगिन कर सकते हैं.
इसके बाद आपको सारी जरूरी जानकारी को भरना है.
सभी जानकारी और डॉक्यूमेंटस को भरने के बाद में फार्म को सबमिट कर दें.
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह उसके प्रिंटआउंट भी जरूर निकलवा लें.
आवेदन शुल्क
बता दें कि आवेदन शुल्क हर कैटेगरी के अलग है.
सामान्य श्रेणी- 1000 रुपये
आरक्षित वर्ग की महिला, DESM (पूर्व सैनिकों के आश्रित)उम्मीदवार- 250 रुपये
PwBD- इन उम्मीदवारों का शुल्क फ्री
क्या होनी चाहिए योग्यता
उम्मीदवार मैट्रिक पास होना चाहिए.
बी.ए या एम.ए स्तर पर हिंदी और संस्कृत की ज्ञान
HTET या STET की परीक्षा पास होना अनिवार्य
M.Sc कंप्यूटर साइंस, आईटी, कंप्यूटर इंजीनियरिंग या MCA या BE/B.Tech कंप्यूटर साइंस में डिग्री होनी अनिवार्य.
साथ ही 50% अंक जरूरी.
उम्र सीमा
न्यूनतम आयु-18 और अधिकतम आयु 42 वर्ष जरूरी. राज्य सरकार के नियमों के आधार पर आयु सीमा में छूट दी गई है.
ये भी पढ़ें: हरिद्वार में बोर्ड परीक्षा फर्जीवाड़ा का भंडाफोड़: दूसरों की जगह एग्जाम देते हुए गए पकड़े, लड़के-लड़कियां दोनों शामिल
