उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के परीक्षा केंद्र से एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. दरअसल, हिंदी की बोर्ड परीक्षा के दिन पर 8 ऐसे छात्रों को पकड़ा गया है, जो किसी और की जगह एग्जाम देने के लिए बैठे थे. ये मुन्ना भाई MBBS मूवी का एक रियल लाइफ उदाहरण है. बता दें कि आरोपियों में केवल पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाओं को भी पकड़ा गया है. दूसरे की जगह एग्जाम देने वाले बच्चों में 4 पुरुष है. तो वहीं, 4 महिलाएं भी है.
जांच के दौरान शक
दरअसल, कक्षा निरीक्षक को जांच के दौरान कुछ छात्र और छात्राओं पर शक हुआ था. उन्हें एडमिट कार्ड पर लगी तस्वीर और वास्तविक बच्चों के चेहरों में काफी ज्यादा बदलाव लग रहा है. इसी संदेह के बाद आरोपियों से काफी देर तक पूछताछ की गई. देर तक पूछताछ और जांच पड़ताल के बाद मामला पूरा खुल गया. दरअसल, जांच में खुलासा हुआ कि एडमिट कार्ड में बच्चों की फोटो बदलकर उन्हें दूसरे बच्चों की जगह पर बैठाया गया है.
केंद्र के व्यवस्थापक को मिली जानकारी
जैसे ही इसका खुलासा हुआ. तुरंत केंद्र के व्यवस्थापक को इसकी जानकारी दी गई . सभी संदिग्ध छात्र और छात्राओं से पहले उनकी उत्तपुस्तिका को छिना गया और उसके बाद में उन्हें गोपनीय अनुभाग में भेजा गया. मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है, जिसके बाद आरोपियों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है. साथ ही जांच पड़ताल की जा रही है. आशंका है कि इस फर्जीवाड़े में पूरा एक नेटवर्क शामिल है.
शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है कि तुरंत ऐसे मामले को गंभीरता से लिया जाए और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएं. इसके अलावा पता करें कि आखिर इसके पीछे पूरा कोई संगठन तो नहीं है.
ये भी पढ़ें: बड़ी बहन से फोन न मिलने पर छोटी बहन ने उठाया ऐसा कदम की सन्न रह गया परिवार, जानें क्या है पूरा मामला
