उत्तर प्रदेश से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां एक बच्ची को उसकी बहन ने फोन देने से मना कर दिया तो उसने मौत को गले लगाना ज्यादा अच्छा समझा. जानकारी के अनुसार बड़ी बहन से प्राची ने मोबाइल मांगा था लेकिन बड़ी बहन ने उसे देने के लिए मना कर दिया. इसी बात को लेकर वह इतना गुस्से में आ गई कि कमरे में खुद को फांसी लगा ली.
बहन ने पढ़ाई कर रही हूं बोलकर देने से किया मना
दरअसल, 14 साल की प्राची अपनी बहन से फोन चलाने के लिए मांगती है. बता दें कि प्राची 7वीं कक्षा की छात्रा थी. वहीं, उसकी बड़ी बहन BA की छात्रा है. जिस समय प्राची ने फोन मांगा था. उस समय में वह पढ़ाई कर रही थी. इसी कारण से बड़ी बहन ने छोटी बहन को पढ़ाई कर रही हूं बोलकर फोन नहीं दिया था. हालांकि, बड़ी बहन को नहीं पता था कि एक न बोलने से उसकी छोटी बहन इतना बड़ा कदम उठा लेगी.
गुस्से में लगाई फांसी
काजल(बड़ी बहन) ने बताया कि मना करने के बाद प्राची गुस्से में कमरे में चली गई थी. उसे लगा कि थोड़ी देर में सब ठीक हो जाएगा. हालांकि, जब उसे लगा कि कमरे से कोई भी आहट नहीं आ रही है. तो उसने मोहल्ले वालों को बुलाकर गेट को तुड़वाया. गेट के टूटते ही सबकी रुह कांप गई थी. किसी को नहीं पता था कि प्राची ऐसा कुछ कर लेगी. दरवाजा खुलते ही प्राची का शरीर फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया.
प्राची के पिता मजदूर
प्राची के पिता मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे, जैसे ही उन्हें अपनी बेटी की मौत की खबर मिली. वह सन्न रह गए. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, स्थानीय लोग फोन न मिलने पर उठाएं जाने वाले इस कदम से हक्के-बक्के रह गए है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मामले की गहरी जांच पड़ताल करने में जुट गई है.
ये भी पढ़ें: भोपाल में यौन शोषण और धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश: गरीब महिलाओं को जाल में फंसाती थीं दो बहनें
