हाल ही में भोपाल से एक काफी बड़ा मामला सामने आया था. दरअसल, यहां पर दो युवतियों के साथ नशीली दवा देकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया था. हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर उन सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था. शुरू में पुलिस द्वारा आशंका जताई गई थी कि इसके पीछे पूरा एक गिरोह है.
दो बहनें मिलकर चलाती थी गिरोह
बता दें कि जांच पड़ताल में एक नया एंगल खुल कर आया है. दरअसल, जांच में सामने आया है कि अमरीन और उसकी बहन आफरीन गरीब लड़कियों को नौकरी का लालच देकर जाल में फंसाती थी. बाद में जब वह लड़कियां जाल में फंस जाती थी तो उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी और धर्म परिवर्तन के लिए बोला जाता था.
अमरीन से मॉल में मिली थी पीड़िता
साथ ही जांच में पाया गया कि पीड़िता के पति का काफी समय पहले निधन हो चुका था. उसके दो बच्चे थे. अपने बच्चों को पालने के लिए वह वीआईपी वेटर का काम किया करती थी. 2023 में पीड़िता अमरीन से मॉल में पहली बार मिली थी.
नौकरी देने के बहाने बुलाया
उसी समय अमरीन ने उसे 10 हजार रुपये में बच्चा संभालने का काम दिया था. वह उसे झांसा देकर अपने साथ अशोका गार्डन वाले घर लेकर गई. वहां से उसे फिर रॉयल विला वाले मकान पर लेकर जाया गया. जहां पर अमरीन के बॉयफ्रेंड से उसकी मुलाकात हुई थी.
जान से मारने की दी धमकी
उसके बाद से पीड़िता के साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया. साथ ही उसको जान से मारने की धमकी दी गई. पीड़िता ने बताया कि उसको अमरीन ने धर्म परिवर्तन के लिए भी कई बार मजबूर किया था. मामले के खुलासे के बाद दोनों बहनों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में ममता शर्मसार! मां ने 22 दिन की बच्ची की गला दबाकर की हत्या, मासूम के दादा ने की पुलिस से शिकायत
