उत्तराखंड में लोग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अब विकास के केंद्र धुरी के रूप में देख रहे हैं. इसके पीछे कई कारण हैं. मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड राज्य में विकास की गति को काफी मजबूत किया है.
उत्तराखंड के विकास में धामी का बड़ा हाथ
उत्तराखंड राज्य में धामी सरकार लगातार विकास कर रही है. लोगों के हितों के बारे में सोचकर नागरिकों के फायदे के लिए धामी सरकार नई-नई योजनाएं चला रही है. उत्तराखंड राज्य में विकास की स्पीड को एक नई दिशा देने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सबसे बड़ा हाथ है. उत्तराखंड में विकास को नई दिशा देने में मुख्यमंत्री धामी की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसे ने सबसे बड़ा किरदार निभाया है.
केंद्र के अच्छे संबंधों से पूरी हुई कई बड़ी परियोजनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब भी दिल्ली की तरफ बढ़ते हैं और संसाधनों और परियोजनाओं के लिए पैरवी करते हैं, तो राज्य में विकास की गति को एक नई ऊंचाई मिल जाती है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्पष्ट योजना और केंद्र में बैठे अधिकारियों के साथ में अच्छे और मजबूत संबंधों के कारण कई बड़ी परियोजनाएं जमीन पर उतर आई हैं. पुष्कर सिंह धामी ने सभी मामलों में अच्छे और ठोस परिणाम दिए हैं. चाहें वह लखवाड़ और सौंग परियोजनाओं को आगे बढ़ाना हो, वंदे भारत ट्रेन का संचालन सुनिश्चित करना हो, हवाई अड्डों का विस्तार हो, या ऑल वेदर रोड परियोजनाओं के लिए ज्यादा पैसों की व्यवस्था करना हो.
मुख्यमंत्री धामी ने बनाया नया रिकॉर्ड
उत्तराखंड में सबसे ज्यादा केंद्रीय विकास की योजनाओं को मंजूरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ही दिलवाई है. मुख्यमंत्री धामी ने योजनाओं को सिर्फ मंजूरी ही नहीं दिलवाई बल्कि उन्हें लागू करके एक रिकॉर्ड भी बना दिया है. हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में साल 2027 में होने वाले कुंभ मेले को लेकर अधिकारियों के साथ में बैठक की है. इस बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने भीड़ की व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता और कई चीजों के लिए सख्त निर्देश दिए हैं.
हरिद्वार कुंभ के लिए 500 करोड़ की धनराशि
मुख्यमंत्री ने इस बैठक के बाद में दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से मुलाकात करके कुंभ मेले के लिए 500 करोड़ रुपए की बड़ी धनराशि हासिल की है. आपको बता दें कि हरिद्वार कुंभ अब सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं रह गया है. आज के समय में हरिद्वार कुंभ अब आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, व्यवस्थित यातायात, पेयजल व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन का मॉडल बन रहा है.
कई परियोजनाओं पर हो रहा काम
हरिद्वार कुंभ को आयोजित करने के लिए लगातार व्यवस्थाओं को स्थापित कर रहा है. जिसमें घाटों का पुनर्निर्माण, 90 मीटर का द्वि-लेन स्टील पुल, मार्गों का चौड़ीकरण, ओवरहेड टैंक और नए ट्यूबवेल जैसी कई परियोजनाएं शामिल हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का व्यक्तित्व और स्वभाव लगातार लोगों का भरोसा जीत रहा है. धामी का नेतृत्व अब परिणामों से पहचान में आ रहा है. केंद्र और राज्य के बीच बनाए गए संबंधों के कारण उत्तराखंड को न सिर्फ संसाधन मिले हैं, बल्कि उत्तराखंड की राष्ट्रीय भूमिका को भी मजबूत कर दिया है.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य के लोग विकास की केंद्रीय धुरी के रूप में देख रहे हैं. इसके पीछे कई कारण हैं. चारधाम से लेकर कुंभ और सड़ से लेकर ऊर्जा तक सभी क्षेत्रों में उनकी रणनीति स्पष्ट रहती है. उनका सीधा उसूल है कि दिल्ली में पैरवी और देहरादून में क्रियान्वयन होता है.
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में ममता शर्मसार! मां ने 22 दिन की बच्ची की गला दबाकर की हत्या, मासूम के दादा ने की पुलिस से शिकायत
