उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में एक मां ने अपनी ही बेटी को गला दबाकर मार दिया. बच्ची की उम्र सिर्फ 22 दिन थी. बच्ची के दादा ने महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
मां ने उतारा बच्ची को मौत के घाट
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से क्रूरता की हदों को पार करने वाली घटना सामने आई है. बागेश्वर के बैजनाथ थाना क्षेत्र के जैसर गांव में ममता को कलंकित करने वाली एक घटना हुई है. यहां एक मां ने अपनी ही बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि बेटी की उम्र सिर्फ 22 दिन थी. इस घटना के बाद में इलाके में हड़कंप मच गया है और परिवार में सनसनी फैल गई है.
पोस्टमार्टम में सामने आई मौत की वजह
22 दिन की मासूम बच्ची के दादा ने केशर सिंह ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें सामने आया कि बच्ची की मौत का कारण गला दबाया जाना था. जिसके बाद दादा केशर सिंह ने पुलिस से बच्ची की मां के खिलाफ FIR दर्ज कराई. इस घटना के बाद परिवार के सदस्य भी महिला को लेकर काफी गुस्से में हैं. मामले में शिकायत दर्ज कराते हुए केशर सिंह ने पुलिस से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
अप्रैल में हुई थी बेटे की शादी
केशर सिंह ने बताया कि उनका बड़ा बेटा विदेश में रहता है और छोटा बेटा घर पर रहता है. बड़े बेटे की शादी अप्रैल 2025 में हुई थी. शादी के कुछ महीनों बाद तक सब सही था, लेकिन फिर अचानक से उनकी बहू कलेश करने लगी और उसके माता पिता भी अपनी बेटी का पक्ष लेते रहे. जिसके कुछ समय बाद उनकी बहू के एक बेटी हुई, लेकिन तब भी बहू ने कलेश को जारी रखा.
कलेश से परेशान होकर बहू के खिलाफ की थी शिकायत
घर में कलेश से परेशान होकर केशर सिंह ने पुलिस अधीक्षक को बहू के खिलाफ एक शिकायत पत्र दिया था. जिसको लेकर महिला हेल्प लाइन में काउंसलिंग चल रही थी. बहू ने उल्टी वन स्टॉप सेंटर में अपने सास ससुर पर ही झूठी शिकायत दर्ज करा दी. जिसके बाद घटना के दिन सुबह वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी घर पर आए और तीनों की काउंसलिंग करवाई. जिसमें बहू ने सास ससुर से अलग रहने और खाने के लिए कहा, जिसके बाद उसकी बात मानते हुए उसे अलग रहने के लिए एक कमरा दे दिया गया.
कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग
जिस दिन महिला को लग रहने के लिए सास ससुर ने कमरा दिया, उसी शाम को यह पूरी घटना हो गई. बच्ची के मरने पर जब दादा को शक हुआ, तो उन्होंने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद उन्होंने अपनी पुत्रबधु के खिलाफ बैजनाथ थाने में शिकायत दर्ज कराई. बच्ची के दादा केशर सिंह ने महिला के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
यह भी पढ़ें- राजधानी में खूनी वारदात! महिला और उसके 3 बच्चों की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने जताया पति पर शक
