राजधानी नई दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में एक महिला और उसके 3 बच्चों की हत्या कर दी गई. पुलिस को शक है कि इस वारदात को महिला के पति ने अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
महिला और 3 बच्चों की हत्या
राजधानी नई दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. नई दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में एक महिला और उसके 3 बच्चों की हत्या कर दी गई. इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. यह पूरी घटना चंदन पार्क इलाके की बताई जा रही है. फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश शुरू हो गई है.
धारदार हथियार से रेता गला
जानकारी के मुताबिक इलाके में एक महिला और उसके 3 मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. चारों की हत्या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है. बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों ने जब इस घटना को देखा तो तुरंत ही पुलिस को सूचना दी. घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच को शुरू कर दिया है.
महिला के पति का हाथ
इस पूरी घटना को लेकर पुलिस शक जता रही है कि घटना को अंजाम देने के पीछे महिला के पति का हाथ है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले में जांच को शुरू कर दिया है. आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लग गई हैं. पुलिस की टीमें मामले को लेकर आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही हैं.
पुलिस की टीम कर रही जांच
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है और पड़ोसियों से पूछताछ जारी है. पुलिस का कहना है कि टीम इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने बताया कि मामले का खुलासा करते हुए जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- पंजाब में चौंकाने वाली घटना! दिहाड़ी मजदूर को चूहों ने बुरी तरह कुतरा, बुरी तरह से नोचा चेहरा और आंखें
