दिल्ली पुलिस ने करवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है आपको बता दे की कालकाजी मंदिर के पास तीन आरोपियों ने ख़ुद को पुलिस कर्मी बताकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था.
दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी है. पुलिस ने कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस के साथ हुई थोड़ी मुठभेड़ के बाद आरोपी को पकड़ा गया, वहीं बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है. तीन आरोपियों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया था, उसके बाद फरार हो गए थे.
तीन लोगों ने दिया वारदात को अंजाम
पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि कालकाजी मंदिर के पास एक पार्क में 3 लोगों ने पुलिसकर्मी बनकर एक 17 साल की लड़की के साथ गैंग-रेप किया. पुलिस के मुताबिक पीड़िता सोमवार शाम करीब 7 बजे अपनी 17 साल की सहेली के साथ कालकाजी मंदिर पहुंची थी. मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद दोनों करीब 7:30 बजे मंदिर के पास एक पार्क में गए थे.
ख़ुद को बताया पुलिसकर्मी
पुलिस ने बताया कि 25 से 30 साल की उम्र के तीन आरोपियों ने नाबालिगों से संपर्क किया और खुद को पुलिसकर्मी बताया. उन्होंने दोनों को धमकाया और फिर नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया. जानकारी के मुताबिक़ रात करीब 8:45 बजे पार्क से PCR कॉल मिली, जिसके बाद पुलिस की टीम कालकाजी मंदिर और इस्कॉन मंदिर के बीच स्थित पार्क में पहुंची. इसके बाद नाबालिग लड़की मेडिकल जांच के लिए भेजा गया.
मुठभेड़ के बाद एक गिरफ्तार
पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद में POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया.घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान करने के लिए पार्क और आसपास के इलाकों से CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों में से एक को पुलिस के साथ देर रात हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. दिल्ली पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.
