भोपाल में RTO इंस्पेक्टर की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि प्रेमी ने पहले महिला की हत्या की इसके बाद ख़ुद भी आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ मृतका ने शादी करने से इनकार किया था.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाले घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि यहां लेकपर्ल कॉलोनी में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हत्या हुई है. मीनाक्षी यहां अपने बॉयफ्रेंड के घर पहुंची थी. आरोप है कि शादी से मना करने पर मनीक्षी के बॉयफ्रेंड ने हथौड़े से कूचकर उनकी हत्या कर दी. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने घर से कूछ दूरी पर जाकर खुद भी फांसी पर लटकर जान दे दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
शादी से किया इनकार
पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि दतिया में तैनात 45 वर्षीय मीनाक्षी का शव उनके प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी के घर में मिला है. मीनाक्षी के सिर पर हथौड़े से 4 बार हमला कर हत्या की गई है. वारदात के बाद आरोपी पवन ने भी घर से कुछ दूरी पर जाकर फांसी लगा ली. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में वारदात की वजह शादी को लेकर हुए विवाद के रूप में सामने आई है.
दोस्त के साथ के घर गई थी बॉयफ्रेंड के घर गई थी मृतका
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गई. पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि मीनाक्षी की हत्या घर के आंगन में हुई और बाद में उसके शव को घसीटकर कमरे में ले जाया गया. पुलिस के मुताबिक इंस्पेक्टर मीनाक्षी रविवार की शाम करीब सात बजे अपनी दोस्त कृतिका के साथ पवन कुमार द्विवेदी के घर पहुंची थीं. रात में कृतिका मीनाक्षी की तीन साल की बेटी के साथ अंदर वाले कमरे में सो गई, लेकिन सुबह उठी तो बाहर वाले कमरे में मीनाक्षी का शव पड़ा था.
मीनाक्षी को पत्नी बताता था आरोपी
पुलिस के मुताबिक पवन करीब लगभग महीने पहपले ही इस कॉलोनी में रहने आया था. बताया जा रहा है कि वह कॉलोनी के लोगों से मीनाक्षी को पत्नी और उसकी बच्ची को अपनी बेटी बताता था. पवन मीनाक्षी से शादी करना चाहता था, लेकिन मीनाक्षी इसके लिए तैयार नहीं थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी. अब इस घटना में आशंका है कि इसी विवाद की वजह से पवन ने मीनाक्षी की हत्या के बाद सुसाइड कर लिया.
