पंजाब के बठिंडा में एक दिहाड़ी मजदूर का शव बरामद हुआ है. शव की आंखों और चेहरे के हिस्से को चूहों ने कुतर रखा था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी में भिजवा दिया है.
मजदूर के शव को चूहों ने कुतरा
पंजाब के बठिंडा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. बठिंडा में रेलवे क्रॉसिंग के पास में एक दिहाड़ी मजदूर का शव बरामद हुआ है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि शव की आंखें और चेहरे के हिस्से चूहों ने कुतर रखे थे. आमतौर पर जंगली जानवर या फिर आवारा कुत्तों के हमले की खबरें सामने आती हैं, लेकिन यह मामला सबसे अलग और परेशान कर देने वाला है.
आंखों और चेहरे को चूहों ने बनाया शिकार
बठिंडा से यह हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक दिहाड़ी मजदूर का शव बरामद हुआ है, जिसे चूहों ने कुतर दिया था. बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना शहर के पाटा मार्केट में मौजूद रेलवे क्रॉसिंग के पास की है. यहीं पर उस मजदूर का शव बरामद हुआ है, जिसकी आंखों को और चेहरे के कुछ हिस्सों को चूहों ने बुरी तरह से कुतर दिया था.
इलाके में बड़ी संख्या में चूहे मौजूद
घटना के बाद नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सोनू महेश्वरी ने शव को उठाने की बात कही. उन्होंने बताया कि मृतक की आंखों और चेहरे को चूहों ने खा लिया. उन्होंने कहा कि इलाके में काफी बड़ी संख्या में चूहे मौजूद हैं. जिसके चलते यह हादसा हुआ है. एक रिपोर्ट के मुताबिक मृतक युवक दिहड़ी मजदूर था और वह अपना काम खत्म करने के बाद में पाटा मार्केट में ही सो जाता था.
मोर्चरी में भिजवाया शव
जानकारी के मुताबिक मृतक काम को खत्म करके पाटा मार्केट में ही सोता था. मृतक के साथियों ने बताया कि युवक पिछले 2-3 दिनों से काफी बीमार चल रहा था. पुलिस कार्रवाई के बाद मृतक के शव को सामाजिक संगठन के सदस्यों की मदद से मजदूर के शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी में भिजवा दिया गया है.
यह भी पढ़ें- शादी की खुशियों के बीच खून-खराबा! बारात की अगवानी कर रहे युवक पर हमला, सिर में धंसी रह गई कुल्हाड़ी
