उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में शादी समारोह के दौरान एक युवक के ऊपर गांव के व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हमला इतनी तेज था कि कुल्हाड़ी युवक के सिर में ही धंसी रह गई. युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में भेजा गया है.
शादी समारोह के दौरान युवक पर हमला
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक शादी समारोह की खुशियां मातम और दहशत में बदती हुई दिखाई दी हैं. बहराइच जिले में शादी समारोह में बारात की अगवानी कर रहे एक युवक के ऊपर गांव के एक व्यक्ति ने पीछे से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि हमला कुल्हाड़ी से किया गया और इतनी ज्यादा तेज थी कि युवक के सिर में कुल्हाड़ी अंदर तक धंस गई. यह पूरा मामला पयागपुर थाने के मोहनपुर माफी गांव की है.
गांव के व्यक्ति ने किया पीछे से हमला
जानकारी के मुताबिक मोहनपुर माफी के रहने वाले मुलक राम निषाद की बेटी की शादी हो ही थी और परिवार वाले लोग बारात के स्वागत की तैयारियां कर रहे थे. मुलक राम के भतीजे कृष्ण कुमार अपने भाई दया शंकर के साथ में बारात की अगवानी के लिए आगे बढ़े, जैसे ही कृष्ण कुमार ने पहचान वाले व्यक्ति से हाथ मिलाने के लिए हाथ को आगे बढ़ाया, तो गांव के एक व्यक्ति ने उसके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.
सिर के अंदर धंस गई कुल्हाड़ी
कृष्ण कुमार के ऊपर गांव के राजन चौहान ने कुल्हाड़ी से हमला करते हुए उसके सिर पर कुल्हाड़ी मारी. वार इतना तेज था कि कुल्हाड़ी अंदर ही धंसी रह गई. हमले के बाद तुरंत ही युवक नीचे गिर गया. जिसके बाद परिजन उसे तुरंत ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. जिसके बाद डॉक्टरों ने हालत देखते हुए युवक को महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज, बहराइच रेफर कर दिया. जिसके बाद वहां भी युवक की हालत नाजुक बनी रही.
लखनऊ भेजा गया युवक
डॉक्टरों ने कुल्हाड़ी को निकालना जोखिम भरा बताया और उसे तुरंत ही लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर भेज दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी. हमले के पीछे की वजह पुरानी रंजिश को माना जा रहा है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पूरी गंभीरता के साथ में जांच की जाएगी.
यह भी पढ़ें- गोवा में भीषण सड़क हादसा! तेज रफ्तार थार ने कार में मारी जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति की मौके पर मौत
