होली खेलने के बाद अक्सर लोगों को स्किन पर लगे हुए कलर के छुड़ाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आज के समय में लोग गुलाल नहीं बल्कि केमिकल से भरे हुए रंगों से होली खेलते हैं. हालांकि, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने वाले हैं, जिससे की आप आसानी से होली के बाद शरीर पर लगे हुए कलर से छुटकारा पा सकते हैं. साथ ही अगर आपको किसी भी प्रकार की एलर्जी या खुजली हो रही है. तो उस समस्या से भी आसानी से निपट सकते हैं.
सबसे पहले तो अपनी स्किन से कलर को छुड़ाने के लिए रगड़े नहीं. ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर लोग यहीं गलती करते हैं कि वह स्किन को रगड़ लेते हैं, जिससे की कलर छुटने की बजाएं वह स्किन पर छिलने जैसे निशान बना देता है. इस कारण लोगों को और ज्यादा जलन और खुजली का सामना करना पड़ सकता है.
साथ ही कोशिश करें कि आप कलर को हटाने के लिए किसी हार्श साबुन का प्रयोग न करें. दरअसल, हार्श साबुन से स्किन रुखी पड़ जाती है.
अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन हाइड्रेट रहे तो कलर को छुड़ाने के बाद में एलोवेरा जेल या बेसन और दूध का पेस्ट जरूर लगाएं.
शरीर के साथ-साथ आंखों का भी ध्यान रखें क्योंकि आखों के आसापास की त्वचा काफी ज्यादा नाजुक होती है. वह तुरंत ही कलर के कारण छिल जाती है. इसी कारण से लोगों को सलाह दी जाती है कि वह तुरंत आखों पर खीरा लगाएं. ताकि ठंडक मिल सके.
होठों पर लिप बाप या वैसलीन लगाए. अगर ये दोनों न हो तो तेल भी प्रयोग में ला सकते हैं.
अगर आपके शरीर में बस कलर का दाग है लेकिन किसी प्रकार की जलन या खुजली नहीं हो रही है. तभी आप इस स्टेप को कर सकते हैं. आपको बस नींबू का एक टुकड़ा लेना है और उसे अपने शरीर पर रगड़ना है. बाद में नींबू को हटा लें और मॉइस्चराइजर लगा ले, जिससे की स्किन मुलायम हो जाएं.
ये भी पढ़ें: होली पर ऐसे रखें स्किन और बालों का ख्याल: बस अपनाएं ये सिम्पल टिप्स
