प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिनों के इजरायल दौरे के लिए तेल अवीव पहुंच गए हैं. यहां पीएम मोदी का इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने एयरपोर्ट पर ग्रैंड वैलकम किया है.
इजरायल पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिनों के लिए इजरायल के दौरे पर निकल गए हैं. देश के प्रधानमंत्री इजरायल दौरे के लिए तेल अवीव पहुंच गए हैं, यहां पर नरेंद्र मोदी का ग्रैंड वेलकम करने के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा खुद एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं. जानकारी के मुताबिक नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए प्रधानमंत्री का एयरपोर्ट पर स्वागत किया.
इजरायली प्रधानमंत्री ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिनों के लिए इजरायल के दौरे पर गए हैं, इजरायल के तेल अवीव शहर में प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे हैं. यहां एयरपोर्ट पर इजरायल के प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी ने नरेंद्र मोदी का स्वागत किया है. नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए एयरपोर्ट पर ही प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सालों बाद इजरायल पहुंचे हैं.
9 सालों बाद इजरायल पहुंचे पीएम मोदी
पीएम मोदी इससे पहले साल 2017 में इजरायल गए थे, यानी कि वे अब 9 सालों बाद इजरायल पहुंचे हैं. पीएम मोदी इजरायल में आज वहां की संसद नेसेट को संबोधित करेंगे. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी येरुशलम का दौरा भी करेंगे. प्रधानमंत्री का यह दौरा दोनों देशों के बीच के संबंधों के लिहाज से काफी जरूरी माना जा रहा है. एयरपोर्ट पर पीएम मोदी इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ में मीटिंग करने के बाद में इजरायली संसद नेसेट को संबोधित करेंगे.
इजरायल के राष्ट्रपति से भी करेंगे मुलाकात
आपको बता दें प्रधानमंत्री मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री होंगे, जो इजरायली संसद को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी नेतन्याहू के निमंत्रण पर इजरायल पहुंचे हैं. इजरायल दौरे के दौरान पीएम मोदी वहां के राष्ट्रपति इसाक हरजोग से भी मुलाकात करेंगे.
