पति के गंजे निकलने पर पत्नी के छोड़ जाने से संबंधित कई फिल्में बन चुकी है. बाला मूवी जो कि कुछ साल पहले रिलीज हुई थी. इसी कॉन्सेप्ट पर बनाई गई थी. इसी से जुड़ा एक मामला असल जिंदगी में देखने को मिल रहा है, दरअसल, ग्रेटर नोएडा में युवक ने पहले झूठ बोल कर शादी रचाई. बाद में जब पत्नी को पता लगा तो ससुराल वालों ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.
शादी होने तक छुपाई बात
मामला बिसरख के कोतावली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार दिल्ली के एक निवासी ने दोनों की शादी करवाई थी. शादी होने से पहले पीड़िता को बताया गया था कि युवक के बस थोड़े से बाल झड़ते हैं. हालांकि, सच्चाई बिल्कुल अलग थी. युवक पूरी तरीके से गंजा था. शादी होने से पहले तक उसने यह बात छुपाई हुई थी.
सच्चाई पता लगने पर ससुराल वालों ने किया परेशान
शादी होने के बाद पत्नी को इसकी सच्चाई पता लगी. ससुराल आने के बाद पति ने अपनी विग उतारी, जिसके बाद पत्नी ने ससुराल वालों के सामने इस बात का विरोध किया. जैसे ही पीड़िता ने उनके सामने इस बात को रखा तब से उन्होंने उसके साथ गंदा व्यवहार करना शुरू कर दिया. इसके अलावा पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने उसकी कुछ निजी तस्वीर को अपने फोन में रखा हुआ था और वायरल करने की धमकी देता था. उससे पैसे और गहने मांगे जाते थे. साथ ही साथ उसके साथ मारपीट की जाती थी. पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ ये सब करने में पूरा ससुराल पक्ष शामिल था.
15 लाख तक के गहने पीड़िता से छीने
पीड़िता ने पुलिस को इसके बारे में तब शिकायत की जब कुछ दिन पहले उसके साथ मारपीट कर 15 लाख तक के गहने छीन कर घर से बाहर निकाल दिया गया, जिसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को इस घटना से शिकायत की. अभी तक 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज करा जा चुका है. पुलिस ने कहा है कि यह मामला केवल पति-पत्नी के आपसी विवाद तक नहीं बल्कि गंभीर आरोपों से घिरा हुआ है. इसी कारण से हर तथ्यों को गंभीर लिया जा रहा है. आरोपी पति का मोबाइल हिरासत में लेकर सभी ऐंगल से मामले की जांच की जा रही है. मामले को एक ही नहीं बल्कि धोखा देकर शादी करना, ब्लैकमेल करना, मारपीट करना और कई अन्य धाराओं में दर्ज किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: नल से बह रहा जहर! फरीदाबाद के झाड़सेतली गांव में कैंसर से लड़ रहे बच्चे, केमिकल के पानी से हो रही लोगों की मौत
