Skip to content
July 20, 2026
  • Youtube
  • Instagram
  • Facebook
  • Twitter
IMG_3687

Primary Menu
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • हरियाणा
    • बिहार
    • राजस्थान
    • उत्तराखंड
  • खेल
    • क्रिकेट न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • धर्म
  • टेक्नो
  • इंटरनेशनल
  • व्यवसाय
Youtube
  • Home
  • इंटरनेशनल
  • व्हाट्सएप बना स्कैमर्स का नया अड्डा! Mule Account Scam ने बढ़ाई चिंता, जानें क्या है यह स्कैम और इससे कैसे बचें?
  • इंटरनेशनल

व्हाट्सएप बना स्कैमर्स का नया अड्डा! Mule Account Scam ने बढ़ाई चिंता, जानें क्या है यह स्कैम और इससे कैसे बचें?

Ayush Mishra January 6, 2026 1 minute read 0 comments
whatsapp mule account scam

दुनिया में WhatsApp सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है, लेकिन अब यह प्लेटफॉर्म सिर्फ लोगों की बातचीत का एक जरिया नहीं रह गया है. अब व्हाट्सएप स्कैमर्स के लिए सबसे बड़ा हथियार बन रहा है. व्हाट्सएप पर करोड़ों यूजर्स देखकर अब स्कैमर्स नए-नए तरीकों से ठगी को अंजाम दे रहे हैं. अब साल 2026 में एक काफी खतरनाक ट्रेंड सामने आया है. इसे WhatsApp Mule Account Scam कहा जा रहा है.

क्या है WhatsApp Mule Account स्कैम?
व्हाट्सएप का यह स्कैम किसी एक देश तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह अब पूरी दुनिया में फैल चुका है. इसे लेकर भरत में भी साइबर दोस्त और बाकी एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है. कई लोग इस स्कैम के बारे में नहीं जानते हैं. अभी तक आपने गाड़ी और घर जैसी चीजें किराए पर देने के बारे में सुना होगा, लेकिन WhatsApp Mule Account स्कैम में लोग अपना व्हाट्सएप अकाउंट किराए पर देते हैं. इस तरह के स्कैम में ठग यूजर्स को पैसे कमाने का लालच देकर उनसे कुछ देर के लिए अकाउंट इस्तेमाल करने के लिए मांगते हैं. जिसके बाद यही अकाउंट आगे जाकर साइबर अपरहाधों में इस्तेमाल किया जाता है.

स्कैमर्स कैसे फंसाते हैं यूजर्स?
इस तरह से स्कैम करने के लिए स्कैमर्स ज्यादातर सोशल मीडिया, टेलीग्राम ग्रुप्स या फिर व्हाट्सएप पर कई तरह के मैसेज भेजते हैं. जिनके लालच में कई यूजर्स आ जाते हैं. ये स्कैमर्स कई तरह से मैसेज भेजते हैं, जैसे-

  • घर बैठे रोज कमाएं 1000 से 2000 रुपए
  • सिर्फ व्हाट्सएप अकाउंट से कमाएं पैसे
  • बिना मेहनत और बिना रिस्क के कमाएं पैसे

स्कैमर्स इस तरह के मैसेज मासूम यूजर्स को करते हैं, जिसके बाद अगर कोई व्यक्ति इनसे बात करता है, तो उससे QR कोड स्कैन करवाकर या फिर OTP पूछकर उसके अकाउंट पर पूरी तरह से कब्जा कर लेते हैं.

इन अकाउंट्स का कैसे होता है इस्तेमाल?
स्कैमर्स इस तरह से अकाउंट को किराए पर लेने के बाद में उनका इस्तेमाल कई गैरकानूनी गतिविधियों में करते हैं, जिसके बाद असली यूजर को काफी दिक्कतें आ जाती हैं. ये स्कैमर्स कई जगहों पर इन रेंटेड अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं, जैसे-

  • फर्जी क्रेडिट कार्ट और लोन के ऑफर भेजना
  • नकली निवेश स्कीम जैसी चीजों के लिंक भेजना
  • पेमेंट फ्रॉड और फर्जी UPI
  • OTP स्कैम और फिशिंग लिंक
  • दूसरों को इसी तरह जाल में फंसाना

इस तरह के मैसेज असली व्यक्ति के नंबर से भेजे जाते हैं, जिसके चलते कई लोग इसके ऊपर भरोसा कर लेते हैं.

किसे होता है सबसे ज्यादा खतरा?
इस तरह के स्कैम में सबसे ज्यादा खतरा अकाउंट के असली यूजर को होता है. जिस युवक ने अपना अकाउंट किराए पर दिया होता है, इसे सबसे ज्यादा खतरा होता है, क्योंकि-

  • सभी स्कैम और ठगी उसके नंबर से होती है.
  • पुलिस और साइबर सेल की जांच उसी व्यक्ति के पास तक पहुंचती है.
  • कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ता है.
  • इन चीजों के साथ में व्हाट्सएप की पॉलिसी के चलते ऐसे अकाउंट्स को बैन भी कर दिया जाता है.

यूजर को भी होता है खतरा
अब किसी तरह से स्कैमर्स किसी यूजर का अकाउंट पर कब्जा कर लेते हैं, तो उसकी सभी पर्सनल जानकारियां उन स्कैमर्स के पास चली जाती हैं. स्कैमर्स के पास में यूजर की पर्सनल चैट्स, कॉन्टैक्ट लिस्ट, फोटो और वीडियो के साथ में सभी ग्रुप्स की जानकारी जैसी सभी चीजें पहुंत जाती हैं, जिसका कई बार ये स्कैमर्स गलत इस्तेमाल करते हैं.

WhatsApp Mule Account स्कैम से बचने का तरीका
अगर आपके साथ भी इस तरह की कोई हरकत होती है, तो स्कैम से बचने के लिए सावधान रहना काफी जरूरी है. अगर आप इस तरह के स्कैम से बचना चाहते हैं, तो ये गलतियां न करें-

  • बिना पहचान वाले किसी भी QR कोड को स्कैन न करें.
  • अपना OTP या फिर लिंक किसी के साथ भी शेयर न करें.
  • आसानी से पैसे कमाने के लालच में न आएं.
  • अपना व्हाट्सएप अकाउंट किसी को भी न दें.
  • अपने अकाउंट में टू स्टेप वेरिफिकेशन जरूर ऑन करके रखें.
  • संदिग्ध कॉल या मैसेज की तुरंत ही रिपोर्ट करें.

कहां कर सकते हैं शिकायत?
अगर कभी भी आपके साथ या आपके किसी दोस्त या जानने वाले के साथ में इस तरह से स्कैम होता है या फिर मैसेज आते हैं, तो तुरंत ही साइबर क्राइम के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन करके शिकायत दर्ज कराएं. अगर किसी वजह से कॉल नहीं कर पाते हैं, तो चक्षु (Chakshu) पोर्टल पर आप ऑनलाइन रिपोर्ट भी दर्ज करा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- दुष्यंत कुमार गौतम ने दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है, कांग्रेस से लेकर ‘आप’ तक पर आरोप, अंकिता भंडारी केस में बदनाम किए जाने का मामला

About the Author

Ayush Mishra

Editor

आयुष मिश्रा काफी समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में ये Thetruth24 के लिए खबरों को अपने शब्दों में पिरोने का काम करते हैं. इससे पहले इन्होंने ज़ी भारत (ZEE Bharat) में डिफेंस और जनरल नॉलेज के साथ भारत के इतिहास की खबरों को लिखा है. आयुष ने इनवर्टिस यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की है और ये उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से ताल्लुक रखते हैं. खबरों से जुड़ी हुई किसी भी जानकारी या किसी भी खबर को आयुष तक पहुंचाने के लिए आप mishraaayush844@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं.

Visit Website View All Posts
Tags: whatsapp whatsapp mule account scam

Post navigation

Previous: ग्रेटर नोएडा: गंजापन छिपाकर रचाई शादी, पोल खुलने पर की मारपीट, पत्नी ने ससुराल वालों पर किया केस
Next: DMRC के स्टाफ क्वार्टर में लगी भीषण आग, हादसे में पूरे परिवार की दर्दनाक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Stories

IMG_8711
  • इंटरनेशनल

60 हजार रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी भी धड़ाम! फिर क्यों रॉबर्ट कियोसाकी बोले- ‘यही मौका है, खरीदो और अमीर बनो’

Ayush Mishra July 19, 2026 0
IMG_8705
  • इंटरनेशनल

डस्टबिन में गया ‘इस्लामाबाद MoU’: ईरान का बड़ा ऐलान- अमेरिका ने तोड़े सारे वादे, हम भी नहीं मानते कोई शांति समझौता

Ayush Mishra July 18, 2026 0
IMG_8699
  • इंटरनेशनल

ट्रंप के टेलीप्रॉम्प्टर ऑपरेटर ने कर दिया बड़ा खेला! राष्ट्रपति की सीक्रेट स्पीच पर सट्टा लगाकर रातों रात बन गया करोड़पति

Ayush Mishra July 17, 2026 0
  • Trending
  • आंध्र प्रदेश
  • इंटरनेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऑटोमोबाइल
  • ओडिशा
  • केरल
  • क्रिकेट न्यूज
  • खेल
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जुर्म
  • जॉब
  • झारखंड
  • टेक्नो
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • व्यवसाय
  • शिक्षा
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • बिहार में दिनदहाड़े 12वीं की छात्रा की हत्या! गोलियां मारकर फरार हुए बदमाश, पुलिस ने बनाई SIT
  • दिल्ली पुलिस ने डिंपल यादव को किया डिटेन! लखनऊ में सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता, BJP पर लगाए आरोप…
  • मुंबई में एक साथ 5 लोगों के जमा होने पर होगी कार्रवाई! 23 जुलाई से 6 अगस्त तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  • जंतर-मंतर प्रदर्शन में पुलिस ने 12 साल की बच्ची पर किया हमला? सवालों में घिरी दिल्ली पुलिस
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले धर्मेंद्र प्रधान; प्रदर्शन के बीच हाई लेवल बैठक से हुई हलचल, क्या देने वाले हैं इस्तीफा?
popular tags
  • Thetruth24
  • hindi news
  • UP news
  • Lucknow News
  • Uttar Pradesh news
The Truth 24 is an independent digital news platform dedicated to delivering unfiltered, fact-based journalism in the era of misinformation. Launched with a mission to uncover the real stories behind headlines, The Truth 24 operates as a website and YouTube channel, providing 24/7 coverage of national and international news, politics, current affairs, investigative reports, and groundbreaking exclusives.

Recent Posts

  • बिहार में दिनदहाड़े 12वीं की छात्रा की हत्या! गोलियां मारकर फरार हुए बदमाश, पुलिस ने बनाई SIT
  • दिल्ली पुलिस ने डिंपल यादव को किया डिटेन! लखनऊ में सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता, BJP पर लगाए आरोप…
  • मुंबई में एक साथ 5 लोगों के जमा होने पर होगी कार्रवाई! 23 जुलाई से 6 अगस्त तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  • जंतर-मंतर प्रदर्शन में पुलिस ने 12 साल की बच्ची पर किया हमला? सवालों में घिरी दिल्ली पुलिस
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले धर्मेंद्र प्रधान; प्रदर्शन के बीच हाई लेवल बैठक से हुई हलचल, क्या देने वाले हैं इस्तीफा?

Categories

  • Youtube
  • Instagram
  • Facebook
  • Twitter
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.