हरियाणा के नूंह में पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में छापेमारी की, जहां एक आरोपी ने बचने के लिए छत से छलांग लगा दी. कूदने के कारण उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया. आरोपी को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
छत से कूदा आरोपी
हरियाणा के नूंह से एक अनोखी घटना सामने आयी है. यहां साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन इसी दौरान एक आरोपी छत से कूद गया. छत से कूदने के कारण उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया. जिसके बाद में उसे नलहड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक मामले में आरोपी का नाम ठगी की रकम को फर्जी खातों के जरिये ट्रांसफर करने और कमीशन लेकर कैश निकलवाने वाले नेटवर्क से जुड़ा हुआ पाया गया था.
साइबर ठगी के मामले में की थी छापेमारी
हरियाणा के नूंह में पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में छापेमारी की, इसी दौरान एक आरोपी पुलिस से बचने के लिए छत से कूद गया. जिसके बाद उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया. इस पूरी घटना के बाद में अब पुलिस पूरे साइबर फ्रॉड नेटवर्क की जांच में जुट गई है. इस मामले में पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी से जुड़े मामले में पुलिस ने झारपुरी गांव में टीम के साथ दबिश दी थी. इसी दौरान यह पूरी घटना घाटी है.
पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
जानकारी के मुताबिक पुलिस साइबर ठगी के मामले में झारपुरी गांव के रहने वाले परवेज अहमद को गिरफ्तार करने के लिए गई थी. जिसके बाद जैसे ही पुलिस ने उसे देखा और पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी ने तुरंत ही बिना सोचे-समझें छत से छलांग लगा दी. जिसके बाद वह छत से नीचे गिरने पर गंभीर रूप से घायल हो गया और पुलिस की टीम ने उसे तुरंत ही पकड़ लिया. जिसके बाद पुलिस ने उसे नलहड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके पैरों में फैक्चर होने की पुष्टि की. यह पूरा मामला दिसंबर 2025 में दर्ज किया गया था.
मामले में हो चुकी गई गिरफ्तारियां
पुलिस की जांच में सामने आया कि परवेज इस नेटवर्क में मनी ट्रांजेक्शन की कड़ी बनकर जुड़ा हुआ था. इस मामले में पुलिस ने एक फखरुद्दीन नाम के आरोपी को भी गिरफ्तार किया था. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के बाद से लगातार इस पूरे मामले में परतों को खोल रही है. पुलिस ने इस मामले में अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी की है. इस मामले से जुड़े हुए लोगों की पुलिस लगातार पहचान कर रही है.
