अहमदाबाद से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यह घटना जमालपुर के गायकवाड़ हवेली थाना क्षेत्र की है. यहां पर एक व्यक्ति नाबालिग बच्चे को बहला फुसला कर छत पर लाया. उसके बाद उसके साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया था. बच्चा 7 साल का और आरोपी की उम्र 23 साल की है.
नमाज के बहाने बुलाया
मामले की जानकारी के अनुसार आरोपी युवक जिसकी पहचान नौमान शेख के रूप में की गई है. पहले बच्चे का पूरा भरोसा जितता है. उसके बाद उसको बोलता है कि आओ तुम्हें मैं तुम्हें नमाज सही तरीके से पढ़ने सिखाता हूं. इसके बाद आरोपी उसको मस्जिद की छत पर ले जाता है. बता दे कि पूरी जगह पर कैमरा लगा हुआ था लेकिन छत पर. इसी वजह से वह बच्चे के साथ घिनौनी हरकत करने के लिए उसे छत पर ले कर चला गया था. बच्चे को करीब वहां 15 से 20 मिनट के लिए रखा गया था.
POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज
हालांकि, बच्चे ने किसी तरीके से साहस दिखाया और अपने अभिभावक को वहां से भागने के बाद में पूरी घटना को बताया था. इसके बाद पुलिस को इस घटना की पूरी जानकारी दी गई, जिसके बाद तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी नौमान शेख को गिरफ्तार कर लिया. बच्चे के माता पिता ने बिना किसी देरी के पुलिस को तुरंत जानकारी दी, जिसके बाद जांच में आसपास के लगे कैमरे में दिखा कि कैसे आरोपी बच्चे को अपने साथ छत पर ले जा रहा है. मामले को POCSO एक्ट के तहत में दर्ज किया गया है. बच्चे को वहीं के किसी लोकल अस्पताल में भर्ती करके मेडिकल जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ये भी पढ़ें: 9 फरवरी से शुरू हो रहा बजट सत्र, आज NDA विधायक दल की बैठक, सहयोगी दलों के विधायक रहेंगे मौजूद
