हरियाणा के रेवाड़ी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक मामूली विवाद ने काफी भयानक मोड़ ले लिया है. मामला डहीना क्षेत्र के ढाणी ठेठरबाढ़ गांव का है. बता दें कि यहां पर एक व्यक्ति ने अपनी ही पोती को JCB की मशीन के आगे धका दे दिया है. बच्ची की उम्र डेढ़ साल बताई जा रही है.
विरोध के दौरान हद पार
बता दें कि यहां पर पहले पंचायत की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया था. उसके बाद जमीन को पूरी तरीके से समतल करने के लिए मशीन को लाया गया था. हालांकि, काम जैसे ही शुरू हुआ गांव के कुछ लोग उसका विरोध करने के लिए पहुंच गए थे. गाव वालों ने बताया कि पहले भी कई बार जमीन विवाद के कारण हंगामा होते देखा गया है लेकिन इस बार व्यक्ति ने विरोध के दौरान हद पार कर दी थी.
डेढ़ साल की पोती को गाड़ी के नीचे फेंका
दरअसल, एक व्यक्ति ने विरोध दिखाने के लिए अपनी डेढ़ साल की पोती को JCB के नीचे फेंक दिया था. हालांकि, बच्ची को किसी तरह की चोट नहीं लगी लेकिन मौके पर मौजूद लोग व्यक्ति की इस हरकत को देख कर पूरी तरीके से सन्न रह गए थे.
लिखित में शिकायत दर्ज
जैसे ही इस घटना का वीडियो लोगों के बीच वायरल हुआ. लोग जमकर व्यक्ति की इस हरकत के लिए कार्रवाई की मांग करते हुए दिखाई दिए. हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए सरपंच प्रतिनिधि द्वारा पुलिस को लिखित में शिकायत दर्ज कराई गई है. आसपास मौजूद जिन-जिन लोगों ने वीडियो बनाई है, सभी से वीडियो को लेकर सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है. मामले की सभी एंगल से जांच करने के बाद ही कुछ अहम फैसला लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: अंधेरे में मौत से टक्कर! सड़क पर चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसीं 2 बाइक, 3 लोगों की मौके पर मौत और 3 घायल
