उत्तर प्रदेश के हाथरस में बंदरों के आतंक से एक युवती की मौत हो गई. बंदरों ने युवती के ऊपर हमला कर दिया, जिसके बाद वह अपना संतुलन खो बैठी और तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई.
हाथरस में बंदरों का आतंक
उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक हैरान कर देने वाली और दर्दनाक खबर सामने आई है. हाथरस में बंदरों ने एक युवती के ऊपर हमला कर दिया, जिसके बाद बंदरों से बचने के लिए युवती भागी और मकान की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई. इस घटना में युवती की मौत हो गई. आपको बता दें कि हाथरस में बंदरों का आतंक आए दिन बढ़ता ही जा रहा है. जिसके चलते यह हादसा हुआ है.
तीसरी मंजिल से गिरी युवती
जानकारी के मुताबिक खूंखार बंदरों ने युवती के ऊपर हमला कर दिया, जिसके बाद बंदरों से बचने के चक्कर में युवती मकान की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई. बताया जा रहा है कि अपने आप को बचाने के लिए युवती काफी घबरा गई और पीछे हटते हुए अपना संतुलन खो बैठी. जिसके बाद वह संभल नहीं पाई और तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई. नीचे गिरने के कारण युवती की दर्दनाक मौत हो गई.
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जब युवती नीचे गिरी तो परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाने लगे. जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवती की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस ने हादसे के बाद युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इलाके में लोगों के अंदर हादसे के बाद काफी गुस्सा नजर आ रहा है, स्थानीय लोग लगातार बंदरों के न पकड़े जाने पर नाराजगी दिखा रहे हैं.
स्थानीय लोगों में गुस्सा
स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद आरोप लगाया है कि उन्होंने कई बार शिकायत की है, लेकिन इसके बावजूद भी बंदरों के आतंक को कम करने के लिए न उन्हें पकड़ा गया और न ही कोई दूसरी कार्रवाई हुई है. स्थानीय लोगों ने घटना के बाद प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा नजर आ रहा है.
यह भी पढ़ें- रामपुर में VIP कल्चर का LIVE प्रदर्शन! पुलिस बल के साथ विधायक पुत्र ने किया सरकारी अस्पताल का निरीक्षण
