झारखंड के हजारीबाग में भाई-बहन का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. युवती का शव नदी से मिला है और युवक का शव एक कुएं से बरामद हुआ है. पुलिस मामले में जांच कर रही है.

भाई-बहन का शव बरामद
झारखंड के हजारीबाग से एक सनसीखेज मामला सामने आया है. जिले में भाई-बहन के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक यह घटना सदर विधानसभा क्षेत्र के सिंदूर पंचायत भवन के पास हुई है, जिसके बाद से स्थानीय लोगों में शोक और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है. पुलिस ने इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है और इसको लेकर स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है.
नदी और कुएं से मिले शव
जानकारी के मुताबिक दोनों भाई-बहन पिछले कुछ दिनों से लापता थे, जिसके लेकर परिजन लगातार उनकी तलाश में लगे हुए थे. जिसके बाद इस तलाशी के दौरान रविवार को सिंदूर नदी से युवती का शव बरामद हुआ, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. युवती का शव मिलने से परिवार के लोगों की चिंता और भी बढ़ गई. युवती का शव मिलने के बाद अगले ही दिन उसके भाई का शव भी एक कुएं से बरामद हुआ है.
यूपी का रहने वाला है परिवार
दोनों भाई-बहन के शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप जैसी स्थिति बन गई है. दोनों के शव मिलने के बाद यह मामला और भी गंभीर हो गया है. बताया जा रहा है कि मृतक बच्चों का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फैजाबाद क्षेत्र का रहने वाला है. मृतकों का परिवार हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद गांव में रहकर अपना जीवनयापन करता था. परिवार सड़कों और बाजारों में खिलौने बेचकर अपना गुजारा करता था.
जांच के लिए बनी स्पेशल टीम
भाई-बहन के शव मिलने की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों की मौत के पीछे क्या वजह है और किन परिस्थितियों में मौत हुई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम गठित की गई है.
यह भी पढ़ें- West Bengal Cabinet: सुवेंदु अधिकारी की नई टीम तैयार, 35 भाजपा विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
