उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रंग एकादशी की चौपाई के जुलूस और जुम्मे की नमाज को शांति के साथ पूरा कराने को लेकर सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है.
संभल में सुरक्षा का कड़ा इंतजाम
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रशासन ने आज रंग एकादशी की चौपाई के जुलूस और जुम्मे की नमाज को शांति के साथ पूरा कराने को लेकर सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है. यहां पर संवेदनशील इलाकों में रैपिड एक्शन फोर्स (RRF) की तीन कंपनियों के साथ पीएसी की 2 प्लाटून और 1 दर्जन थानों की पुलिस को तैनात किया गया है. आपको बता दें कि फागुन महीने की रंग एकादशी पर शहर के कई इलाकों में होली खेली जाएगी.
सीसीटीवी और ड्रोन से की जा रही निगरानी
जानकारी के मुताबिक रंग एकादशी पर कई हिस्सों में होली खेली जाएगी और निशान के साथ में निकलने वाला जुलूस विवादित जामा मस्जिद के पास से होकर सूर्यकुंड तीर्थ तक जाएगा. जिसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा के लिए पुलिस ने सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी करने की योजना बनाई है. संभल में हुई पिछली बार की हिंसा की घटनाओं के बाद प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करना चाह रहा है.
जामा मस्जिद रास्ते पर पुलिस बल तैनात
रंग एकादशी का जुलूस उन रास्तों से निकाला जाता है और सांप्रदायिक रूप से काफी संवेदनशील माना जाता है. यहां जामा मस्जिद वाले रास्ते पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है. अब पुलिस के ऊपर जिम्मेदारी है कि रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज तक और अबीर-गुलाल उड़ती चौपाई शांति से निकलने तक किसी तरह को कोई खलल न पड़ पाए.
अधिकारियों की लोगों से अपील
सुरक्षा के लिए फोर्स के साथ में 200 रिक्रूट कॉन्स्टेबल्स को भी फील्ड में भेजा गया है. सभी रास्तों की निगरानी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से की जाएगी. शहर में सभी संवेदनशील इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों को सीधा अधिकारी देखेंगे. शहर में डीएम ने एक दर्जन सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी लगाई है. अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की है कि वे सभी शांति के साथ अपने त्योहारों को बनाएं.
यह भी पढ़ें- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लिवर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे ,नोएडा के हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस
