हिमाचल प्रदेश में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यह हादसा कुल्लू में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर हुआ है. जानकारी के मुताबिक इस सड़क हादसे में दिल्ली के 3 पर्यटकों की मौत हो गई है. इनके साथ ही 3 और लोग घायल हुए हैं.
हिमाचल के कुल्लू में सड़क हादसा
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर जिला कुल्लू में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यह हादसा नेशनल हाईवे पर कुल्लू से लगभग 10 किमी दूर मौजूद बबेली इलाके में हुआ है. जानकारी के मुताबिक बबेली इलाके में एक पर्यटकों से भरा हुआ वाहन हादसे का शिकार हुआ है.
हादसे में 3 पर्यटकों की मौत
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बबेली इलाके में पर्यटकों से भरा हुआ वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया. जानकारी के मुताबिक इस सड़क दुर्घटना में दिल्ली के 3 पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके साथ ही 3 और लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. यह पूरा हादसा ITBP परिसर के गेट के पास हुआ है.
मृतकों में 5 साल की बच्ची भी शामिल
यह सड़क हादसा तब हुआ जब एक पर्यटक वाहन तेज रफ्तार से जा रहा था. जानकारी के मुताबिक यह तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित हो गया और पोल और पैरापिट से जा टकराया. यह टक्कर इतनी तेज थी, कि पर्यटक वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में जान गवाने वाले पर्यटकों में एक 5 साल की बच्ची भी शामिल है. इस हादसे में घायल होने वाले लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मौके पर पहुंच गई पुलिस
इस हादसे की सूचना मिलने के बाद में पुलिस मौके पर पहुंच गई और बचाव एवं राहत ऑपरेशन शुरू कर दिया. पुलिस ने इस हादसे में मामला दर्ज करके दुर्घटना के पीछे के कारणों को पता लगाने के लिए जांच को शुरू कर दिया है. शुरुआती जांच में हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना माना जा रहा है. इस हादसे में मृतकों की पहचान दिल्ली में रहने वाली सोनिया, साक्षी और देवीशा के रूप में हुई है.
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ के मनीमाजरा में गिरी मकान की छत, हादसे में घायल हुए 3 बच्चे, एक की हालत गंभीर
