चंडीगढ़ से एक बुरी खबर सामने आई है. चंडीगढ़ के मनीमाजरा इलाके में एक भीषण हादसा हुआ है. यहां एक मकान की छत आचानक से नीचे गिर गई. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 3 छोटे बच्चे घायल हुए हैं.
चंडीगढ़ में गिरी मकान की छत
चंडीगढ़ के मनीमाजरा इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है. मनीमाजरा के गोविंदपुर इलाके में एक भीषण हादसा हो गया. यहां मौजूद मकान नंबर 1119 की छत अचानक से नीचे गिर गई. जब इस घर की छत गिरने का हादसा हुआ, तो उस समय मकान के अंदर 3 छोटे बच्चे मौजूद थे. इस हादसे में घर के अंदर मौजूद तीनों बच्चे मलबे की चपेट में आ गए.
घायल बच्चों को कराया गया भर्ती
चंडीगढ़ में हुए इस हादसे के बाद में इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस हादसे के समय घर के अंदर 3 छोटे बच्चे मौजूद थे. अचानक के मकान की छत नीचे गिरने के कारण तीनों बच्चे मलबे की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे के बाद में तुरंत ही घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
एक बच्चे की हालत गंभीर
इस हादसे में घायल होने वाले बच्चों की पहचान गौरव, राहुल और सन्नी के रूप में की गई है. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों को मनीमाजरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों के मुताबिक इस हादसे में घायल होने वाले तीन बच्चों में से 2 बच्चों की हालत अब स्थिर है. वहीं एक बच्चे की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक उस बच्चे का लगातार इलाज किया जा रहा है.
काफी पुराना था मकान
इस हादसे की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि मकान काफी पुराना था. बताया जा रहा है कि घर बेहद पुराना था और हाल ही में हुई बारिश के कारण उसकी संरचना काफी कमजोर हो गई थी. जिसके चलते पहले से ही छत के गिरने की उम्मीद लगाई जा रही थी. इस हादसे के पीछे के सटीक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद में ही लग पाएगा.
यह भी पढ़ें- आ गया है घोर कलयुग! केरल में बेटी ने अपनी मां को बुरी तरह पीटा, लोहे की रॉड से हमला करके तोड़ दी पसली
